फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gurvinder Singh murder case: Two suspects arrested for providing vehicles to the shooters

गुरविंदर सिंह हत्याकांड : शूटरों को वाहन मुहैया करवाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Feb 2026 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Gurvinder Singh murder case: Two suspects arrested for providing vehicles to the shooters
मोहाली। जिला प्रशासनिक परिसर के बाहर 28 जनवरी को गुरविंदर सिंह हत्याकांड में पुलिस ने शूटरों की मदद करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और कार भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार यह हत्या विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के इशारे पर की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलतेज सिंह उर्फ बंटी निवासी गांव टेहणा जिला फरीदकोट और मंंगत सिंह उर्फ मैक्स निवासी जलालाबाद जिला फाजिल्का के रूप में हुई है। बलतेज सिंह ड्राइवर है। उसको दो फरवरी को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया जबकि मंगत सिंह को 3 फरवरी को फाजिल्का से गिरफ्तार किया है। हालांकि मुख्य शूटर अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन


आरोपी बंटी ने शूटरों को धर्मगढ़ छोड़ा
पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई कि 28 जनवरी को गुरविंदर सिंह की हत्या के बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से भागे थे। आगे जाकर वह यूपी नंबर की कार में बैठ गए और मोटरसाइकिल वहीं छोड़ दी। कार बंटी चला रहा था जो पेशे से ड्राइवर था। उसी गाड़ी में शूटरों ने अपने कपड़े बदले जिन्हें बाद में बंटी ने राजस्थान धर्मगढ़ छोड़ा। बंटी को पूरे रूट की जानकारी थी। वह उन्हें टोल प्लाजा और सीसीटीवी कैमरों की रेंज से बचाकर ले गया था। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और कार मंगत सिंह उर्फ मैक्स ने मुहैया करवाई थी। बंटी की गिरफ्तारी के बाद मैक्स को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी जिम्मेवारी
गुरविंदर सिंह की हत्या के बाद गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेवारी ली थी। गोल्डी बराड़ ने यह हत्या अपने भाई गुरलाल बराड़ की हत्या का बदला लेने के लिए करवाई थी क्योंकि उसे संदेह था कि गुरलाल बराड़ के हत्यारों को गुरविंदर सिंह ने मोटरसाइकिल मुहैया करवाई थी। इस आरोप से अदालत गुरविंदर सिंह को बरी कर चुकी थी। गोल्ड़ी बराड़ ने गुरविंदर सिंह की हत्या की जिम्मेदारी विदेश में बैठे अपने दो गुर्गों विक्की सिंह उर्फ विक्की सट्टेवाला और रवि कुमार उर्फ रवि फरीदकोटिया को सौंपी थी। विक्की सट्टेवाला यूके और रवि फरीदकोटिया ने दुबई से इसकी जिम्मेदारी आगे अपने गुर्गों को सौंपी थी। मंगत सिंह ने शूटरों को लॉजिस्टिक सहायता मुहैया करवाने का काम सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी चार बार हत्या का किया था प्रयास

एसएसपी हंस ने बताया कि गुरविंदर सिंह को गोल्डी बराड़ की धमकियां पहले से मिल रही थी। गुरविंदर सिंह की पहले भी चार बार हत्या का प्रयास किया जा चुका था लेकिन शूटर कामयाब नहीं हो पाए। 28 जनवरी को गुरविंदर सिंह अपनी पत्नी अमरदीप कौर के साथ कार में पेशी के लिए मोहाली कोर्ट परिसर आया था। कार को सीसी सोसाइटी के बाहर खड़ा किया था। पेशी के बाद करीब तीन बजे जब वे कार के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात युवक ने गुरविंदर सिंह पर गोलियां चला दीं, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद शूटर पहले से बाइक स्टार्ट करके खड़े युवक के पीछे बैठकर भाग गए। इस मामले में थाना मटौर में 28 जनवरी को मामला दर्ज किया था। शिकायत मृतक की पत्नी अमरदीप कौर के बयान पर दर्ज की गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed