{"_id":"64404ead1ac7ee1d48060618","slug":"gupta-dani-presents-mahindra-marazo-car-at-gurudwara-shri-singh-shaheed-mohali-news-c-16-1-118764-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां में गुप्त दानी ने भेंट की महिंद्रा मराजो कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां में गुप्त दानी ने भेंट की महिंद्रा मराजो कार
Thu, 20 Apr 2023 01:57 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां में गुप्त दानी ने भेंट की महिंद्रा मराजो कार
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां में एक गुप्त दानी ने वातानुकूलित टॉप मॉडल महिंद्रा मराजो कार श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के असवारा साहिब को भेंट की है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार सुबह एक दानी ने गाड़ी का शीशा उतारकर और गाड़ी की चाबी लगाकर, बिना किसी को बताए गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब के बिल्कुल पास खड़ा करके चला गया। गार्ड ने इसकी सूचना दी तो प्रबंधन ने कार को चेक किया तो पाया कि कार के सभी दस्तावेज, बीमा आदि गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां सोहाना के नाम पर हैं। इस कार को रुमाला साहिब से सजाया हुआ है। दस्तावेजों के मुताबिक कार की कीमत 19 लाख 80 हजार रुपये है। वाहन के लिए सभी उपकरण भी दानी सज्जन ने लगवा दिए हैं। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सेवादारों ने गुप्त दानी सज्जन की खुशहाली और तरक्की के लिए प्रार्थना की।
बता दें कि इससे पहले भी कई बार श्री गुरु ग्रंथ साहिब के असवारा साहिब में वातानुकूलित बस, क्वालिस, स्कॉर्पियो, तीन मारुति ईको, मारुति वर्सा, महिंद्रा जायलो गाड़ियां गुपचुप तरीके से भेंट की जा चुकी हैं। कार सेवा के लिए वाहन टाटा 207, टाटा 709, 2 महिंद्रा अर्जुन ट्रैक्टर, 2 स्वराज ट्रैक्टर, 1 फोर्ड ट्रैक्टर, महिंद्रा पिक अप, 2 महिंद्रा यूटिलिटी, महिंद्रा कैंपर, टाटा एलपी ट्रक, अशोक लेलैंड ट्रक, महिंद्रा मिनी ट्रक और गोल्ड आदि भेंट किए गए हैं।