फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government will provide people with solar energy vehicles at low cost: Piyush Goyal

पीयूष गोयल बोले-लोगों को कम कीमत पर सौर ऊर्जा वाले वाहन देगी मोदी सरकार

Sun, 17 Nov 2019 10:57 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरड़ (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरड़ (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 17 Nov 2019 10:57 AM IST
विज्ञापन
Government will provide people with solar energy vehicles at low cost: Piyush Goyal
रेली मंत्री पीयूष गोयल

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घंड़ूआ में शनिवार को वातावरण सुरक्षा पर दो दिवसीय ग्लोबल लॉ कांफ्रेंस का आगाज हुआ। रेली मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार का अगला लक्ष्य सौर ऊर्जा से चलने वाले वाहन कम कीमतों पर लोगों तक पहुंचाना है। इससे बिजली, पेट्रोलियम आदि में खर्च हो रहे अरबों रुपये बचाकर देश की आर्थिक स्थित को मजबूत होने के साथ वातावरण प्रदूषण भी कम होगा।

विज्ञापन


गोयल ने कहा कि 1.3 बिलियन देशवासियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वातावरण चुनौतियों में संतुलन बनाना बहुत महत्वपूर्ण है। इसे ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार ने वातावरण सुरक्षा संबंधित बहुत-सी योजनाएं, प्रोजेक्ट शुरू किए हैं। कांफ्रेंस में सुप्रीम कोर्ट के जज दीपक गुप्ता, इंग्लैंड के सुप्रीम कोर्ट के जज लार्ड कार्नवर्थ, बेल्जियम न्यायिक अदालत के जज डॉ. लुस लावरेसन व मेजबान यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू विशेष मेहमान के रूप में मौजूद रहे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2020 तक एक लाख गीगावाट सौर ऊर्जा पैदा करने संबंधी प्रोजेक्ट लगाए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि 2020 तक सब जगह रेल इलेक्ट्रानिक ढंग से चले ताकि पेट्रोलियम ईंधन की खपत कम की जा सके। सरकार बड़े स्तर पर गोबर गैस, पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा , वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट आदि प्रोजेक्ट लगाकर वातावरण सुरक्षा के लिए कदम उठा रही है। उज्ज्वला योजना के तहत देश में 1.5 करोड़ एलईडी बल्ब बांटी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

50 प्रतिशत घरों में चूल्हे पर बनता था खाना, अब 90 प्रतिशत घरों में पहुंची गैस

पीयूष गोयल ने कहा कि 2014 तक किसी भी सरकार के ध्यान में नहीं आया कि 50 प्रतिशत घरों में खाना चूल्हों पर बनाया जाता है। इससे लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा था। वहीं, अब 90 प्रतिशत घरों में रसोई गैस पहुंचाई जा रही है। आठ करोड़ जरूरतमंद लोगों को फ्री में गैस मुहैया करवाई जाती है। वहीं स्वच्छ भारत मुहिम के तहत भारत सरकार की तरफ से सैनिटेशन अधीन 98 फीसदी घरों में शौचालय का निर्माण किया गया है।


देश की समस्याओं के हल के लिए संयुक्त प्रयास करने होंगे
गोयल ने कहा कि भारत सरकार की ओर से वातावरण संबंधी तैयार किए प्रोजेक्टों में पूरे देशवासियों का सहयोग जरूरी है। यदि विद्यार्थी पढ़ाई के दौरान वातावरण सुरक्षा के लिए आगे आए तो हम समझेंगे कि देश का भविष्य अच्छे हाथों में है।
 

पेड़ों की देखभाल निवासियों की प्राथमिक जिम्मेदारी
इस दौरान जस्टिस दीपक गुप्ता ने कहा कि वातावरण सुरक्षा में पेड़ों की देखभाल देशवासियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। एक पेड़ को लकड़ी की नजर से नहीं देखना चाहिए, बल्कि पेड़ों द्वारा दी जा रही ऑक्सीजन का महत्व समझना जरूरी है।


वातावरण को लेकर भी इंग्लैंड के साथ काम करे भारत
इंग्लैंड के सुप्रीम कोर्ट के लार्ड कार्नवर्थ ने कहा कि भारत और इंग्लैंड ने अलग-अलग क्षेत्रों में गठजोड़ स्थापित किए हैं। इसके तहत संवेदनशील विषयों पर कांफ्रेंस और सेमिनार होते हैं। वातावरण को लेकर भी दोनों देशों के बीच कानूनों का विकास होना जरूरी है।


सीयू में वातावरण को जरूरी विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा : चांसलर संधू
मेजबान यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू ने कहा कि यूनिवर्सिटी में वातावरण सुरक्षा को समर्पित इस ग्लोबल लॉ कांफ्रेंस का उद्देश्य विद्यार्थियों को वातावरण संबंधित बने कानूनों, योजनाओं और अहम पहलुओं के बारे में जागरूक करना है। वातावरण सुरक्षा प्रति अपनी जिम्मेदारी को महसूस करते हुए यूनिवर्सिटी के सभी कोर्सों में वातावरण विषय को जरूरी विषय के तौर पर पढ़ाने का एलान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed