{"_id":"65b8286bb396d7eff0017ffa","slug":"government-should-give-special-package-for-industries-mohali-news-c-71-1-spkl1001-110995-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: उद्योगों के लिए विशेष पैकेज दे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: उद्योगों के लिए विशेष पैकेज दे सरकार
विज्ञापन
मोहाली। एक फरवरी को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट पेश करना है। देशभर की निगाहें इस पर हैं। लोकसभा चुनावों की तैयारियों के बीच यह बजट काफी अहम रहने वाला है। मोहाली जिले में रहने वाले लोगों को बजट से काफी उम्मीदें हैं। लोगों की केंद्र सरकार से मांग है कि उद्योगों के लिए विशेष पैकेज दिया जाए। साथ ही बढ़ रही महंगाई पर काबू पाएं। बातचीत के दौरान उद्योगपतियों, गृहणियों और नौकरीपेशा लोगों से बजट को लेकर अमर उजाला ने बात की।
एमएसएमई काे लोन पर ब्याज कम करना चाहिए, ताकि उद्योगपतियों को इसका फायदा मिल सके। एमएसएमई में टेक्नोलॉजी अपडेशन के लिए जो टीम बनाई गई थी, उसे बहाल किया जाना चाहिए। पंजाब को उद्योगों के लिए विशेष पैकेज दिया जाना चाहिए।
-अनुराग अग्रवाल उद्योगपति एवं प्रधान, मोहाली इंडस्ट्री एसोसिएशन
मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री के लिए सरकार को कोई प्रावधान रखना चाहिए। छोटे और बड़े उद्योगपतियों के लिए सरकार को कोई स्कीम लानी चाहिए, ताकि उद्योगपतियों का इसका फायदा मिल सके और कारोबार में दिक्कत न आए।
विज्ञापन
-दिलप्रीत सिंह बोपाराय, महासचिव, मोहाली इंडस्ट्री एसोसिएशन
किचन का बजट असंतुलित होता जा रहा है। इसको व्यवस्थित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार वित्त मंत्री बजट में किचन का खास ख्याल रखेंगी।
- प्रीति, गृहणी
पिछले एक साल में कई आवश्यक चीजों की कीमत इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि लग रहा है सरकार का इस पर नियंत्रण ही नहीं रह गया है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि बजट में घरेलू सामान की कीमतें निर्धारित की जाएं।
- रुचि ठाकुर, गृहणी
आम आदमी को राहत देने वाले और विकास पर फोकस करने वाले बजट की जरूरत है। केंद्र सरकार संतुलित बजट लेकर आए। इसमें सभी सेक्टर को राहत देने के साथ फंड जुटाने पर ध्यान देने की जरूरत है।
परमिंदर शर्मा, नौकरीपेशा।