फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Government park to be built in village Nabha, approved

गांव नाभा में बनेगा सरकारी पार्क, मिली मंजूरी

Sun, 10 Jan 2021 01:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Government park to be built in village Nabha, approved
जीरकपुर। नगर परिषद ने गांव नाभा में सरकारी पार्क बनाने का फैसला लिया है। इसके लिए विभाग से सभी मंजूरियां मिल चुकी हैं। अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। यह जानकारी ईओ संदीप तिवाड़ी ने दी। उन्होंने बताया कि पार्क का निर्माण तीन चरणों में किया जाएगा। इसके पहले चरण पर 18 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसके लिए 18 लाख रुपये का फंड जारी किया गया है। इससे सबसे पहले पार्क की चारदिवारी की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि गांव नाभा को नगर परिषद में शामिल हुए 15 साल से अधिक हो चुके हैं, लेकिन यहां अभी भी आधुनिक सुविधाओं का अभाव है। यहां कोई अच्छा पार्क न होने की वजह से गांव के युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक दूसरे गांवों में बने पार्कों में जाने के लिए मजबूर हैं। गांववासियों ने नगर परिषद में लिखित शिकायत देकर यहां शामलात जमीन पर पार्क बनाने की अपील की थी। इस पर अधिकारियों ने परियोजना के लिए प्रस्ताव बनाया। इस प्रस्ताव को विभाग के उच्चाधिकारियों के पास मंजूरी के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन

वार्ड-26 के कांग्रेसी इंचार्ज लक्की नाभा ने बताया कि नगर परिषद के अधिकारियों के एक दल ने कुछ महीने पहले गांव की शामलात जमीन का सर्वेक्षण कर गांववासियों से चर्चा की थी। लोगों की सहमति मिलने के बाद यहां सरकारी पार्क बनाने की मंजूरी प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed