{"_id":"6438692dbb529ffb77001396","slug":"gmada-cancels-the-allotted-site-of-two-defaulter-firms-mohali-news-c-16-1-114366-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: गमाडा ने दो डिफॉल्टर फर्मों की आवंटित साइट की रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: गमाडा ने दो डिफॉल्टर फर्मों की आवंटित साइट की रद्द
विज्ञापन
गमाडा ने दो डिफॉल्टर फर्मों की आवंटित साइट की रद्द
गमाडा ने लोगों को डिफाल्टर्स के प्रोजेक्ट्स में प्रॉपर्टी न खरीदने की दी सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी ने दो डिफाल्टर फर्मों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें किए गए जमीन के आवंटन को रद्द कर दिया है। दोनों कंपनियां खरीदी गई साइटों की पूरी कीमत जमा करने में विफल रहीं। इस पर विभाग ने यह कार्रवाई की। गमाडा के अधिकारियों ने जनता को सलाह दी है कि इन दोनों परियोजनाओं में कोई भी संपत्ति न खरीदें।
गौरतलब है कि 2015 में मेसर्स एमबी इन्फ्रा बिल्ड प्राइवेट लिमिटेड ने सेक्टर-65 में 7.123 एकड़ में स्थित साइट 133.19 करोड़ रुपये में नीलामी में ग्रुप हाउसिंग उद्देश्य के लिए खरीदी। कंपनी ने इस साइट पर फ्लैट/अपार्टमेंट बनाए हैं और इस परियोजना का नाम बेवरले गोल्फ एवेन्यू रखा है। कंपनी ने बोली मूल्य का 20% जमा करवाया। इसके बाद नीलामी के नियमों और शर्तों का पालन करते हुए कंपनी को आवंटन पत्र जारी किया था। हालांकि कंपनी इसके बाद निर्धारित समय के अनुसार देय राशि जमा करने में विफल रही। कंपनी पर 80 करोड़ रुपये बकाया है। ये पैसे जमा न करवा पाने के कारण गमाडा ने साइट का आवंटन रद्द कर दिया।
वहीं, दूसरे मामले में मैसर्स डब्ल्यूटीसी नोएडा डेवलपमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स डब्ल्यूटीसी चंडीगढ़ विकास कंपनी प्राइवेट लिमिटेड और मैसर्स एरिका फ्रैकन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने एरोसिटी में व्यापारिक चंक साइट नंबर 2 को 2015 में हुई नीलामी में खरीदा था। आठ एकड़ में स्थित साइट के लिए कंपनी ने 131.33 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी लेकिन यह कंपनी भी आवंटनपत्र के नियम और शर्तों के अनुसार देय राशि जमा करने में विफल रही इसलिए गमाडा ने कंपनी को किया गया आवंटन रद्द कर दिया है। कंपनी पर करीब 103 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना था।