फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   girls pg news, crime news, mohali news, hindi news, amar ujala news

रात में गर्ल्स पीजी में घुसा युवक, शोर मचा तो बाइक छोड़ भागा

Sun, 06 Mar 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 06 Mar 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
girls pg news, crime news, mohali news, hindi news, amar ujala news
बीच सड़क बाइक - फोटो : फाइल फोटो
मोहाली के फेज-7 में लड़कियों की पीजी में वीरवार रात उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक अज्ञात युवक चुपके से घुस गया। जैसे ही लड़कियों को पता चला उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पीजी मालिक मौके पर पहुंचा गया। साथ ही इलाके के लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ देखकर युवक वहां से भाग निकला। हालांकि पीजी मालिक ने युवक का चेहरा पहचान लिया था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मामला वीरवार देर रात करीब 12 बजे कहा है। जब फेज-7 के एक घर में चल रहे लड़कियों के पीजी में एक युवक घुस गया। युवक घर की छत से पीजी में दाखिल हुआ। उसने कमरे में सो रहीं लड़कियों को अपना नाम अभि बताकर दरवाजा खोलने के लिए कहा। लड़कियों का शोर सुनकर पीजी मालिक भी ऊपर आया।
विज्ञापन


इतने में युवक मौके से भाग गया। वहीं, शुक्रवार को सुबह पीजी मलिक घर के पास बने एचई क्वार्टर की तरफ से गुजर रहा था। तभी उसकी नजर दुकान पर आरोपी युवक पर पड़ी। उसने युवक को आवाज देकर बुलाया। व्यक्ति को देखकर आरोपी युवक अपनी बाइक छोड़कर भाग गया। पीजी मालिक की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed