फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Girl raped after befriending her on social media, threatened to kill

Mohali News: सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी

Sat, 04 May 2024 03:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Girl raped after befriending her on social media, threatened to kill
जीरकपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती कर नाबालिग से दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक खिलाफ केस दर्ज किया है। इसकी पहचान नवप्रीत सिंह निवासी गांव लहिल लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत में पीड़ित नाबालिगा के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी की इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर लुधियाना के नवप्रीत सिंह के साथ दोस्ती हुई थी। उसने 30 मार्च को उनकी बेटी को मिलने के बहाने जीरकपुर स्थित एक होटल में बुलाया और उसे बहला फुसलाकर होटल के कमरे में ले जाकर उसके साथ डरा धमकाकर जबरन दुष्कर्म किया और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। इससे डरी हुई उनकी बेटी ने कुछ नहीं बताया और सहमी रहने लगी। हमने उससे शांत रहने की वजह पूछी तो उसने पूरी बात बताई। इसके बाद हमने जीरकपुर पुलिस को इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ित युवती के परिजनों की शिकायत पर दुष्कर्म करने की आरोप में नवप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है, जो फिलहाल फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed