फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Girl found unconscious on the road at night, blood flowing from her head

सड़क पर रात को बेहोश पड़ी मिली युवती, सिर से बह रहा था खून

Mon, 01 Jun 2020 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Girl found unconscious on the road at night, blood flowing from her head
जीरकपुर। गत शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे सिल्वर सिटी के नजदीक स्लिप रोड पर एक युवती बेहोश पड़ी मिली। उसके सिर पर लगी गहरी चोट से खून बह रहा था। अभी घायल युवती को जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक घायल महिला को देखकर लोगों ने समाजसेवी सोनू सेठी को इसकी सूचना दी। इस पर सोनू सेठी मौके पर पहुंचे और उन्होंने अपनी गाड़ी में घायल युवती को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में पहुंचाया और इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। सोनू ने बताया कि युवती की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। थोड़ा होश आने पर युवती ने रास्ते में केवल इतना ही बताया कि उसका किसी के साथ झगड़ा हुआ था और इसके बाद सिर पर चोट लगने से वह बेहोश हो गई थी।
विज्ञापन

वहीं, इस बारे में जीरकपुर थाने के जांच अधिकारी एएसआई जसविन्दर सिंह ने बताया कि होश में आने के बाद युवती के बयान दर्ज किए जाएंगे और इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी युवती की पहचान नहीं हो पाई है और देखने में वह किसी अच्छे परिवार से लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed