फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Getting Job from Fake certificate scandals bursted

जाली सर्टिफिकेट से नौकरी पाने वालों की खुली पोल

Sun, 08 Dec 2019 10:15 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Getting Job from Fake certificate scandals bursted
मोहाली। शिक्षा विभाग से लेकर सेना में जाली दस्तावेजों से नौकरियां हासिल करने का मामला सामने आया है। यह खुलासा पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में विभिन्न विभागों से पहुंचे सर्टिफिकेटों की वेरिफिकेशन से हुआ। इसके बाद बोर्ड ने उक्त लोगों को अपने रिकॉर्ड में ब्लैकलिस्ट कर दिया है। साथ ही इस संबंधी अगली कार्रवाई करने के लिए संबंधित विभागों को पत्र लिखा है। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने इस संबंधी जानकारी अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में पंजाब के जिला होशियारपुर से एक सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए आया था। यह सर्टिफिकेट 12वीं का था जो मार्च 2000 की परीक्षा वाला था। बोर्ड के रिकॉर्ड में उक्त रोल नंबर का रिजल्ट फेल था पर उस सर्टिफिकेट में पास दिखाया था। इसके बाद बोर्ड ने इसे अपने रिकॉर्ड में ब्लैकलिस्ट किया है। इसी तरह अतिरिक्त निगरान अधिकारी फिरोजपुर से आया एक दसवीं का सर्टिफिकेट भी फर्जी पाया गया। इसके बाद इसे भी रिकॉर्ड में ब्लैकलिस्ट किया गया। इसके बाद सेना के फिरोजपुर कैंट से आया एक सर्टिफिकेट भी जांच में फर्जी पाया गया।
विज्ञापन

बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि हर महीने बोर्ड में दो हजार से अधिक सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए पहुंचते हैं। इनमें जिन लोगों के सर्टिफिकेट जाली पाए जाते हैं, बोर्ड उन्हें अपने रिकॉर्ड में ब्लैकलिस्ट कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाली दस्तावेजों से नौकरियां हासिल करने में लड़कियां भी आगे
जानकारी के मुताबिक फर्जी दस्तावेजों से विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरियां हासिल करने में लड़कियां भी काफी आगे रही हैं। यह बात भी बोर्ड में पहुंचने वाले सर्टिफिकेटों की वेरिफिकेशन से खुल चुकी है। कई लड़कियां पंजाबी यूनिवर्सिटी, शिक्षा विभाग, रेलवे तक में नौकरियां हासिल कर गई थीं, हालांकि बाद में उन्हें नौकरी गंवानी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed