फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gangster threatens to kill Punjabi singer Sajan

गैंगस्टर ने अफसाना खान के पति साज को जान से मारने की धमकी,

Thu, 20 Jan 2022 02:24 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Gangster threatens to kill Punjabi singer Sajan
जीरकपुर। पंजाबी गायक साजन शर्मा उर्फ साज को गैंगस्टर विर्क ने पहली पत्नी से विवाद सुलझाने और उसके खिलाफ कोई हरकत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। जीरकपुर थाना पुलिस ने साज की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा-384 और 506 के तहत केस दर्ज कर पटियाला निवासी हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने माना है कि उसने पंजाबी गायक साजन को बंबीहा ग्रुप के गैंगस्टर का मुख्य सदस्य बताकर धमकी दी थी।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में साजन शर्मा उर्फ साज निवासी जीरकपुर ने बताया उनकी पहली शादी 2014 में अनुग्रह रंजन निवासी छत्तीसगढ़ के साथ हुई थी। लेकिन, मोहाली जिला अदालत में पहली पत्नी से तलाक का केस चल रहा है। इस केस में अदालत ने एक्स पार्टी को तलाक के आदेश दिए हैं। इसके बाद उन्होंने अफसाना खान के साथ शादी कर ली थी। साजन ने बताया कि रविवार को उनके मोबाइल पर रात करीब 9 बजे कॉल आई। जैसे ही कॉल उठाई तो सामने से कोई गालियां देने लगा। उन्होंने कॉल काट दी। लेकिन, कुछ ही देर बाद दूसरे नंबर से कॉल आई। उन्होंने फोन उठाया तो आवाज आई कि वह गैंगस्टर बोल रहा है। उसने पहली पत्नी अनुग्रह रंजन के मामले को सुलझाने की बात कही। उसने यह भी कहा कि अगर अनुग्रह रंजन की तरफ अंगुली भी उठाई या कोई हरकत की तो वह जान से मारने में देरी नहीं लगाएगा। इसके बाद से वह डरे हुए हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनके परिवार को जान का खतरा है।
विज्ञापन

डीएसपी जीरकपुर हरजिंदर सिंह ने बताया कि साजन शर्मा ने अपनी शिकायत में जो मोबाइल नंबर दिया था। उसके आधार पर पटियाला अर्बन स्टेट निवासी हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने माना है कि उसने ही फोन पर गायक साज को बंबीहा ग्रुप का गैंगस्टर का मुख्य सदस्य बताकर धमकी दी है। आरोपी हरप्रीत सिंह के खिलाफ पहले भी दो केस दर्ज हैं। जिसमें वह भगोड़ा चल रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने यह भी माना है कि उसकी साज की पहली पत्नी अनुग्रह रंजन के साथ जान पहचान है। इसके चलते उसने धमकी दी है। उन्होंने कहा कि जांच चल रही है कि आरोपी की गायक साजन की पहली पत्नी से जान पहचान है या नहीं और उसका बंबीहा ग्रुप से क्या संबंध है। धमकी देने में गायक की पहली पत्नी की तो कोई भूमिका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कहा साज के मैनेजर ने
जब इस संबंध में शिकायतकर्ता साजन शर्मा उर्फ साज के मोबाइल फोन नंबर पर कॉल की गई तो उनके मैनेजर विशाल कुमार ने फोन उठाया और बताया कि साज को सुखप्रीत विर्क नामक गैंगस्टर ने जान से मारने की धमकी दी है। विशाल कुमार ने बताया कि गैंगस्टर ने धमकी दी है कि अगर उन्होंने पहली पत्नी के खिलाफ अंगुली भी उठाई तो वह उसे जान से मार देगा। इसकी शिकायत थाना जीरकपुर में दर्ज कार्रवाई गई है। जिसमें पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed