फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fury among farmers due to non-commencement of paddy purchase

धान की खरीद शुरू न होने से किसानों में रोष

Mon, 05 Oct 2020 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Fury among farmers due to non-commencement of paddy purchase
जीरकपुर। गांव नगला को जाती 200 फुट पीआर 7 रोड में धान की ढेर लगा कर बैठे किसानों का सब्र अब टूटता जा रहा है। किसान कई दिनों से इस सड़क पर अपनी फसल लेकर बैठे हुए हैं। किसानों का कहना है कि मंडियों में न तो आढ़तियों और न ही सरकारी एजेंसियों ने खरीद शुरू की है इस कारण उनको पड़ोसी राज्य हरियाणा में फसल बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसानों को पेश आ रही मुश्किलें को जानने के लिए पहुंचे हलका डेराबस्सी के विधायक एन के शर्मा को गांव नगला और भंखरपुर के किसानों ने कहा कि सरकार कह रही है कि खरीद शुरू हो गई है जबकि जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। आढ़तियों को बारदाना ही नहीं दिया जा रहा। इस क्षेत्र में कोई मंडी न होने के कारण उनको फसल सड़क पर ही सुखानी पड़ रही है और उनकी धान की फसल सड़क पर पड़ी है।
विज्ञापन

खरीद के प्रबंध पूरे करने में कांग्रेस असफल : शर्मा
विधायक एन के शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि धान की खरीद के लिए सरकार की तरफ से शेलर अलाटमेंट, बारदाना, किसानों को फसल के भुगतान के लिए पैसों के प्रबंध, लिफ्टिंग के लिए इंतजाम आदि खरीद शुरू करने से पहले करने होते हैं परंतु पंजाब की कांग्रेस सरकार धान की खरीद के लिए पूर्व में प्रबंध करने में पूरी तरह असफल रही है। केंद्र सरकार की तरफ से नए पास किए गए तीन खेती अध्यादेश किसानी और भूमिहीन मजदूरों के हितों के विपरीत हैं। उन्होंने कहा इसी कारण हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय मंत्रालय से भी इस्तीफा दिया है ताकि किसानों के हितों की चौकीदारी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed