फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   funny video famous Sandhu couple trouble more

फनी वीडियो से मशहूर हुए संधू दंपती की मुश्किलें हुईं ‘घनी’

Mon, 07 Oct 2019 01:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
funny video famous Sandhu couple trouble more
मोहाली। सोशल मीडिया पर फनी वीडियो पोस्ट से फेमस हुई मिस्टर एंड मिसेज संधू की जोड़ी का विवादों से चोली-दामन का साथ है। ठगी के आरोपों को लेकर ये कई बार पकड़े जा चुके हैं और इन दिनों दोनों जमानत पर थे। इनका एक मामला निपटता है तो दूसरा सामने आ जाता है। इस बार अंबाला की एक महिला ने विदेश भेजने के नाम पर करीब 4 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में लगाए हैं। इस मामले में संधू दंपती के अलावा उनकी एक पार्टनर जोड़ी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बलजिंदर कौर संधू व उसकी पार्टनर जोड़ी रमनदीप सिंह व सुखविंदर कौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि मिस्टर संधू फरार है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई बलजिंदर सिंह मंड ने बताया कि हरियाणा के जिला अंबाला की रहने वाली एक महिला रवनीत कौर ने पुलिस को शिकायत में कहा था कि उसने बेटे गुरकीरत सिंह को कनाडा भेजने के लिए करीब तीन साल पहले मोहाली के फेज-5 स्थित इंटरनेश्नल एजुकेशन नाम की इमीग्रेशन कंपनी के साथ संपर्क किया था। उस आफिस को एकम संधू, बलजिंदर कौर, रमनदीप सिंह तथा सुखविंदर कौर चला रहे थे। उन्होंने बेटे को कनाडा भेजने के लिए कंपनी के प्रबंधकों को 3 लाख 95 हजार रुपये दे दिए। कंपनी संचालकों ने विश्वास दिलाया गया कि वे गुरकीरत को स्टडी वीजा पर कनाडा भेज देंगे पर पैसे लेने के बाद न तो उसके बेटे को विदेश भेजा गया और न ही उसके पैसे वापस किए। केस की जांच ईओ विंग ने की जिसके बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

एसएचओ थाना फेज-1 इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस केस में आरोपी बलजिंदर कौर को पहले गिरफ्तार कर लिया था जो इस समय दो दिन के पुलिस रिमांड पर चल रही है। एएसआई बलजिंदर सिंह मंड ने बताया कि इसी केस के दूसरे दो आरोपी रमनदीप सिंह तथा उसकी पत्नी सुखविंदर कौर को रविवार को खन्ना से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एकम संधू फरार चल रहा है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार किए तीनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-70 में खोला नया इमीग्रेशन ऑफिस किया सील
केस के जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला सुखविंदर कौर उर्फ सिमरन ने फेज-5 वाला ऑफिस बंद होने के बाद सेक्टर-70 में एक नया इमीग्रेशन ऑफिस खोल लिया था। पुलिस को जैसे ही उस ऑफिस का पता चला तो पुलिस ने उसे सील कर दिया।

संधू दंपती जेल जाने की नौबत आने पर लौटा देते हैं पैसे
फनी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करके मशहूर हुई मिस्टर एंड मिसेज संधू की जोड़ी पर लगने वाले ठगी के आरोपों की दास्तां भी फनी है। इस दंपती के खिलाफ मोहाली के कई पुलिस थानों में पहले से ही ठगी के कई मामले दर्ज हैं। इन पर जब भी विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी का आरोप लगता है और ये गिरफ्तार होकर जेल की हवा खाने वाले होते हैं तो रकम लौटा देते हैं। इसी साल अगस्त महीने में ईओ विंग ने इस दंपती को ठगी के एक मामले में गिरफ्तार किया था। नवांशहर की रहने वाली एक महिला सुरिंदर कौर की शिकायत पर यह गिरफ्तारी हुई थी। गिरफ्तारी के बाद जब जेल जाने की नौबत आई तो संधू दंपती ने सुरिंदर कौर की रकम वापस कर दी। इस आधार पर उन्हें जमानत मिल गई और दोनों जेल जाने से बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed