{"_id":"60ac0d088ebc3e5fbc699f7b","slug":"four-patients-of-black-fungus-reached-mohali-civil-hospital-mohali-news-pkl41441763","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली : कोरोना के साथ अब ब्लैक फंगस ने भी पसारे पैर, सिविल अस्पताल पहुंचे चार मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली : कोरोना के साथ अब ब्लैक फंगस ने भी पसारे पैर, सिविल अस्पताल पहुंचे चार मरीज
विज्ञापन
मोहाली। अब जिले में भी ब्लैक फंगस ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। फेज-छह स्थित जिला सिविल अस्पताल में फंगस से प्रभावित चार लोग पहुंचे हैं।
मरीजों को गंभीर हालत में पीजीआई और पटियाला स्थित राजिंद्रा अस्पताल रैफर कर दिया गया है। इसके अलावा इस बीमारी से निपटने के लिए दो डॉक्टरों की टीम गठित की गई है, जो हर स्थिति पर नजर रख रही है।
सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने बताया कि इस बीमारी को मुकार्मिकोसिस नाम से जाना जाता है। उन्होंने बताया कि यह वायरस काफी पुराना है। पहले इसके मामले कम आते थे, लेकिन अब इनमें बढ़ोत्तरी हो रही है।
जानकारी के मुताबिक कोरोना महामारी के साथ अब ब्लैक फंगस का खतरा भी बढ़ रहा है। सिविल सर्जन ने बताया कि हर साल ही तीन से चार मरीज ही देखने में आ रहे थे, लेकिन अब मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। मोहाली में जो चार मरीज ही सामने आए हैं, उनमें दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन
महिलाओं की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें पीजीआई और पटियाला के राजिंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा दोनों पुरुषों को यहीं रखा गया है।