फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Four arrested including taxi, two vehicles and two mobile phones after booking on the app.

Mohali News: एप पर बुक करके लूट लेते थे टैक्सी, दो गाड़ियों व दो मोबाइल सहित चार गिरफ्तार

Sat, 29 Jun 2024 05:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Four arrested including taxi, two vehicles and two mobile phones after booking on the app.
मोहाली। मोहाली पुलिस ने हथियारों के बल पर कार लूटने वाले गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 2 टैक्सी कारें और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। सीआईए स्टाफ व मोहाली पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर आरोपियों को काबू किया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार लुटेरों की पहचान रोहित शर्मा निवासी गांव दियोन जिला बठिंडा, मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू निवासी गुरु नानक बस्ती गांव कोठा गुरु जिला बठिंडा, योगेश ठाकुर उर्फ युवी निवासी गांव डुलो जिला बठिंडा, हरमनदीप सिंह उर्फ मान निवासी गांव वजीराबाद निवासी बनूड़ जिला पटियाला के रूप में हुई है। चारों आरोपियों के खिलाफ 24 जून को थाना सोहाना में आईपीसी की धारा 379बी के तहत मामला दर्ज किया गया था। चारों को मोहाली अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने उनको चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस को आरोपियों से एक हरियाणा नंबर एक्सेंट कार, एक ह्युंडई की ऑरा टेंपरेरी कार और छीने गए दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

21/22 जून की रात को लूटी थी टैक्सी कार
एसएसपी मोहाली ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी कि 21/22 जून की मध्यरात्रि को सरवन कुमार निवासी सिटी अमरोहा यूपी हाल निवासी जंडपुर जो टैक्सी चलाता है, वह सीपी मॉल सेक्टर-67 के सामने खड़ा था। उसी दौरान उसे इनड्राइव एप के माध्यम से गांव बठलाना के लिए राइड बुकिंग मिली। उसने सीपी मॉल के पास से चार अज्ञात लोगों को टैक्सी में बैठा लिया। गांव बठलाना पहुंचने से पहले सेक्टर-104 म्यूनिसिपल हाइट के पास कार की पिछली सीट पर बैठे एक व्यक्ति ने उसकी गर्दन पकड़ ली और कंडक्टर सीट पर बैठे व्यक्ति ने उस पर लोहे की रॉड से वारकर उसकी गाड़ी रुकवा ली। लुटेरों ने उससे मोबाइल फोन, चार हजार नकदी और कार की चाबी छीन ली। बाद में उसे कार से बाहर फेंक दिया और कार लेकर फरार हो गए। उस समय सोहाना पुलिस ने अज्ञात लुटेरों पर स्नैचिंग की धाराओं में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 जून को फिर लूटी ऑरा कार
दूसरी वारदात में लुटेरों ने नवीन कुमार निवासी गांव डेगाना थाना जुलाना जिला जींद को अपना निशाना बनाया। नवीन मोहाली जिले के नयागांव में किराये पर रहता है और टैक्सी चलाता है। उसके पास अपनी कार हुंडई ऑरा है जो उसके भाई कपिल के नाम रजिस्टर्ड है। 24 जून को लगभग ढाई बजे उसे इनड्राइव एप के माध्यम से सेक्टर-67 मोहाली से बनूड़ तक की बुकिंग मिली। उसने सेक्टर-67 मोहाली से तीन युवकों को अपनी टैक्सी में बिठा लिया और बनूड़ के लिए रवाना हुआ। जब वह लांडरा-बनूड़ रोड से थोड़ा पीछे सेक्टर-104 मोहाली पहुंचा तो पिछली सीट पर बैठे युवक ने उसके हाथ कपड़े से बांध दिए और उसके बगल में बैठे युवक ने गर्दन पकड़ ली। उसकी कार रोककर उसका मोबाइल फोन, नकदी और कार लूट ली और फरार हो गए। इस मामले में 24 जून को अज्ञात लुटेरों के खिलाफ सोहाना थाने में आईपीसी की धारा 379बी के तहत मामला दर्ज किया गया।


लुटेरों को पकड़ने के लिए बनाई थी विशेष टीम
एसएसपी मोहाली गर्ग ने बताया कि मामलों की गंभीरता को देखते हुए लुटेरों की धरपकड़ के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम में एसपी हरबीर सिंह अटवाल, डीएसपी हरसिमरत सिंह बल और इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ मोहाली की एक टीम को शामिल किया गया। मामले की जांच के दौरान तकनीकी व मानवीय स्रोतों की मदद से 26 जून को अमरवीर कॉलोनी हिसार, अग्रसेन धर्मशाला निकट बस स्टैंड पहेवा से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरे आरोपी को 27 जून को गांव वजीराबाद राजपुरा से गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपी भी पकड़े गए। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उन्होंने फर्जी सिम कार्ड नंबर से इनड्राइव एप डाउनलोड किया था और फर्जी विजय नाम पर इनड्राइव अकाउंट बनाया था। उसी से दोनों टैक्सियां बुक की थी और कार लूट की वारदातों को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed