फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Former SSP, wife and son booked for dowry harassment

Mohali News: पूर्व एसएसपी, पत्नी और बेटे पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

Sun, 31 May 2026 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Former SSP, wife and son booked for dowry harassment
मोहाली। एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई बहू गुरप्रीत कौर की शिकायत पर की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। मटौर थाना पुलिस ने सेवानिवृत्त एसएसपी हरगोबिंद सिंह, उनकी पत्नी हरजीत कौर और बेटे कुलदीप राज सिंह को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन

गुरप्रीत कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी शादी 23 नवंबर 2020 को कुलदीप राज सिंह से हुई थी। यह शादी सिख रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी में उनके परिवार ने लगभग 40-42 तोला सोना, एक कार और अन्य कीमती सामान दिया था। इसके बावजूद, ससुराल पक्ष ने शादी के कुछ समय बाद ही कम दहेज लाने का ताना देना शुरू कर दिया। उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने बाद में 20 लाख रुपये नकद, एयर कंडीशनर और एक बड़ी गाड़ी की मांग भी की। दिसंबर 2021 में बेटे के जन्म के बाद भी यह प्रताड़ना बंद नहीं हुई। गुरप्रीत कौर ने अपने पति पर किसी अन्य महिला से संबंध होने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2), 85 और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन



मारपीट और घर से निकालने का आरोप

पीड़िता ने बताया कि 28 मई 2026 को उनके साथ मारपीट की गई। पति, सास और ससुर ने मिलकर उन्हें पीटा। पति ने तलाक की मांग करते हुए उन्हें घर से निकाल दिया। घायल अवस्था में गुरप्रीत कौर को सिविल अस्पताल फेज-6 में भर्ती कराया गया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गुरप्रीत कौर के बयान दर्ज किए। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया है। मटौर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed