फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Five wagons of goods train filled with petrol derailed, Vande Bharat delayed by 45 minutes

Mohali News: मालगाड़ी के पेट्रोल से भरे पांच वैगन डिरेल, वंदे भारत 45 मिनट हुई लेट

Fri, 04 Apr 2025 12:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Five wagons of goods train filled with petrol derailed, Vande Bharat delayed by 45 minutes
डिरेल हुई पेट्रोल से भरे वैगन। संवाद 
लालडू। अंबाला-कालका रेल मार्ग पर लालड़ू स्टेशन के निकट वीरवार को मालगाड़ी में लगे पेट्रोल के पांच वैगन पटरी से उतर गए। वैगन नहीं पलटने से बड़ा हादसा बच गया। मामले की जानकारी मिलते ही डीआरएम अंबाला विनोद भाटिया समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेलवे ने पटरी से उतरे पांचों वैगन को दोबारा पटरी पर चढ़ाने का काम शुरू कर दिया है। वंदे भारत 45 मिनट हुई लेट हुई। वैगन के डीरेल होने से अंबाला-चंडीगढ़ रेल मार्ग पर चार सवारी गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित रही। देर शाम तक वैगन को पटरी पर चढ़ाने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा था।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर 1.56 बजे अंबाला से चंडीगढ़ की तरफ आ रही मालगाड़ी में 50 वैगन लगे थे। इसमें से पांच वैगन लालड़ू रेलवे स्टेशन से पहले पटरी से उतर गए। प्रत्येक वैगन में 70 हजार लीटर पेट्रोल था। बताया जा रहा है कि यह हादसा लालड़ू रेलवे स्टेशन से पहले सप्लीमेंट्री रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी को डायवर्ट करते समय हुआ। 1 से 7 वैगन सही सलामत पटरी पर रहे लेकिन 8, 9, 10, 11, 12 नंबर के वैगन (करीब पांच डिब्बे) डिरेल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अंबाला के डीआरएम विनोद भाटिया ने बताया कि धूलकोट से इंजन मंगवाकर पीछे के आठ वैगन को धूलकोट भेज दिया गया है। पटरी से उतरे पांच वैगन को हाइड्रोलिक जैक, जनरेटर, मैनपॉवर सहित तमाम इंजीनियरिंग विंग के लोगों की मदद से उन्हें दोबारा ट्रैक पर चढ़ाने का ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


बोगी में हलचल हुई तो ट्रेन ड्राइवर को लगा पता
ड्राइवर का कहना है कि जैसे ही मालगाड़ी लालड़ू स्टेशन की सप्लीमेंट्री लाइन पर पहुंची तो अचानक ट्रेन की बोगी में हलचल होने लगी और एकाएक पांच डिब्बे पटरी से उतर गए और उन्होंने मालगाड़ी को वहीं पर रोक दिया। उन्होंने बताया कि मालगाड़ी अंबाला से लालड़ू के निकट भारत पेट्रोलियम बॉटलिंग प्लांट में जानी थी। भारत पेट्रोलियम बॉटलिंग प्लांट में पहले से ही एलपीजी गैस बोगी लगी होने के कारण इस मालगाड़ी को लालड़ू रेलवे स्टेशन की सप्लीमेंट्री लाइन पर डालकर रोकना था। इससे पहले ही घटना घट गई। उसके बाद ओएचआई इंस्पेक्शन कार लालड़ू स्टेशन पहुंची जिसमें तमाम स्टाफ व उपकरण मौजूद थे। इनमें मैकेनिकल, ऑपरेटिव, टेक्निकल, कम्युनिकेशन, जनरेटर, इलेक्ट्रिकल और रात में इस्तेमाल करने वाली लाइट्स भी शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ट्रेनें हुई प्रभावित
रेल विभाग के लोक संपर्क अधिकारी पंकज के अनुसार हादसे के बाद अंबाला चंडीगढ़ रेलमार्ग पर चार गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इनमें एक पैसेंजर, एक वंदे भारत, 2925 और 5012 पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं। अभी बाकी ट्रैक की फिटनेस की रिपोर्ट उन तक नहीं पहुंची है लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन पूरे जोरों से जारी है। मौके पर रेलवे पुलिस, लालड़ू पुलिस, डेराबस्सी फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस भी तैनात कर दी गई है।




ऑपरेशन शुरू कर दिया है, उम्मीद है कि 12 घंटे के भीतर सभी डिरेल वैगन को दोबारा पटरी पर डाल दिया जाएगा। इसमें किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। वैगन पूरी तरह सील हैं और पूरे सेफ्टी उपायों से लैस है। -विनोद भाटिया, डीआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed