फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   First Corona period and now doctors' strike increased the difficulties of the people, protest against the recommendations of the Sixth Pay Commission

पहले कोरोना काल और अब डॉक्टरों की हड़ताल ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, छठे वेतन आयोग की सिफारिशों का विरोध

Fri, 16 Jul 2021 02:18 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
First Corona period and now doctors' strike increased the difficulties of the people, protest against the recommendations of the Sixth Pay Commission
पहले कोरोना काल और अब डॉक्टरों की हड़ताल ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
विज्ञापन

क्रासर - छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के विरोध में डॉक्टर चल रहे हड़ताल पर
खास बात
रोजाना लोग अस्पतालों में पहुंचकर लौट रहे निराश होकर, अब हड़ताल 17 तक बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाल। फेज-6 जिला सिविल अस्पताल समेत सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर हड़ताल पर चल रहे हैं। जिससे रोजाना सैकड़ों लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। क्योंकि अस्पताल में सिर्फ इमरजेंसी वाले मरीजों की जांच की जा रही है। जबकि अन्य बीमारियों का इलाज करवाने आए मरीजों को वापस घरों को लौटना पड़ रहा है। दूसरी तरफ हड़ताल पर चल रहे डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल 17 जुलाई तक बढ़ा दी है। ऐसे में साफ है कि अब लोगों को सोमवार से ही बढ़िया सेहत सुविधाएं मिल पाएंगी।

जानकारी के मुताबिक छठे वेतन आयोग की सिफारिशों से डॉक्टर आहत हैं, क्योंकि उनकी तनख्वाह में इससे ज्यादा इजाफा नहीं हो रहा है। जिसके चलते डॉक्टर हड़ताल की राह पर आ गए हैं। डॉक्टरों द्वारा अब मरीजों को उनकी पुरानी पर्चियों पर ही दवाईयां लिखकर दी जा रही हैं। डॉक्टरों की मानें तो वे मरीजों के लिए चौबीसों घंटे अस्पताल में सेवा दे रहे हैं, लेकिन सरकार का रवैया हमारे प्रति ठीक नहीं है। फेज-6 सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर विक्रम जसवाल ने बताया कि ज्वाइंट कमेटी की और से दी गई कॉल का हम सभी डॉक्टर समर्थन कर रहे हैं। पिछले चार दिनों से हड़ताल जारी है ऐसे में खुद मैं जिस विभाग में काम कर रहा हूं, वहां मरीजों को लगातार आना जाना रहता है। रोजाना होने वाले ब्लड टेस्ट हर मरीज के लिए प्राथमिक इलाज है। वहीं जहां दिन के 1000 से 1200 मरीज आ जाया करते थे, अब सिर्फ 250 से 300 मरीज ही आ रहे हैं। उनमें भी अधिकतर तो गर्भवती महिलाएं ही हैं। जिनके इलाज में ब्लड टेस्ट बहुत जरूरी है। सरकार को चाहिए कि वह बड़े अस्पतालों की रोजाना की ओपीडी को देखते हुए जल्द फैसला लें। हमारा विरोध मरीजों से नहीं है सरकार की नीति से है जिससे जल्द सुलझाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed