फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Firing at music producer Pinky Dhaliwal's house at 10 pm

Mohali News: म्यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के घर पर रात दस बजे फायरिंग

Fri, 16 May 2025 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Firing at music producer Pinky Dhaliwal's house at 10 pm
मोहाली। पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा से धोखाधड़ी मामले में चर्चा में आए म्यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के सेक्टर-71 घर के बाहर बाइक पर आए दो युवकों ने 6-7 राउंड फायरिंग कर दी। हालांकि पहले युवकों ने हवाई फायर किए, इसके बाद बाइक पर वापस आए और उनके घर पर फायरिंग कर दी। गोलियां घर के दरवाजे पर लगी। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि पिंकी धालीवाल इस समय घर पर ही थे। तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम देने के बाद एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस व एसएचओ मटौर टीम के साथ पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

जिस समय फायरिंग हुई तब बारिश हो रही थी और आंधी के कारण बिजली गई हुई थी। हमलावरों ने इसका फायदा उठाया। पुलिस ने घर के बाहर घेराबंदी कर सड़क बंद करवा दी है और पीसीआर को अलर्ट जारी किया है। इसके बाद पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी है। पिंकी धालीवाल हाल ही में उस समय चर्चा में आए थे जब 33 साल की गायिका सुनंदा शर्मा ने पिंकी धालीवाल पर गैरकानूनी, शोषणकारी और अपमानजनक आचरण का आरोप लगाया था। इससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान, मानसिक आघात और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा था। धालीवाल को मटौर पुलिस ने गिरफ्तार किया था लेकिन बाद में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को अवैध घोषित कर उन्हें रिहा कर दिया गया था।
विज्ञापन


पुलिस बाइक सवार दोनों बदमाशों की पहचान करने के लिए घर और आसपास के इलाकों से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ले रही है। गोलीबारी की घटना में किसी को गोली नहीं लगी है। इस मामले की जांच में पुलिस टीमें तैनात कर दी गई है। -हरमनदीप सिंह हंस, एसएसपी मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed