{"_id":"6aeb9d700b58c480c70f2fc6","slug":"fire-caused-by-thinner-leads-to-devastation-24-shops-reduced-to-ashes-12-fire-tenders-brought-the-blaze-under-control-mohali-news-c-71-1-mli1017-148650-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: थिनर में लगी आग ने मचाई तबाही, 24 दुकानें जलकर राख, 12 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: थिनर में लगी आग ने मचाई तबाही, 24 दुकानें जलकर राख, 12 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया
विज्ञापन
मॉड्यूलर किचन मशीन समेत तैयार फर्नीचर, कच्चा माल और मशीनरी भी जली
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। बलटाना के टीन शेड मार्केट में बुधवार तड़के लगी आग से फर्नीचर और मॉड्यूलर किचन बनाने वाले कारखाने सहित 24 दुकानें जलकर राख हो गईं। शुरुआती अनुमान के मुताबिक करोड़ों रुपये का भारी नुकसान हुआ है। दमकल विभाग की करीब 12 गाड़ियों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एक चिंगारी थिनर पर गिरने से आग ने विकराल रूप ले लिया। थिनर के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि महज 15 मिनट में सभी दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। हादसे के समय नाइट ड्यूटी पर फर्नीचर तैयार कर रहे एक कारीगर बृजेश ने यह घटना अपनी आंखों से देखी। जलने वाली दुकानों में तैयार फर्नीचर, कच्चा माल और महंगी मशीनरी पूरी तरह नष्ट हो गई। एक मॉड्यूलर किचन मशीन भी आग की भेंट चढ़ गई। इसके अलावा तीन से चार बैटरी चालित दोपहिया वाहन भी जलकर राख हो गए। जीरकपुर, डेराबस्सी, मोहाली, पंचकूला और एयरफोर्स स्टेशन से कुल 12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची।
दुकानदार चिंतित, कैसे आर्डर करें पूरा
यह पहली बार नहीं है जब इस स्थान पर आग लगी है। वर्ष 2024 में भी इसी जगह भीषण आग लगी थी। तब भी 24 दुकानें जलकर राख हो गईं थीं। इसके बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। जमीन मालिक और दुकानदारों ने भी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए। आग से प्रभावित दुकानदारों ने अपनी चिंताएं व्यक्त कीं। उन्होंने ग्राहकों से फर्नीचर और मॉड्यूलर किचन तैयार करने के लिए अग्रिम राशि ली हुई थी। कई लोगों का सामान बनकर तैयार था और उसकी आपूर्ति होनी बाकी थी। कुछ दुकानदारों ने उधार पर कच्चा माल खरीदकर ऑर्डर तैयार किए थे। आग में सब कुछ जलकर राख हो गया। इससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है।
कोट्स
दमकल विभाग को सुबह करीब साढ़े चार बजे आग लगने की सूचना मिली थी। टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर 12 फायर टेंडर की मदद से दो से ढाई घंटे में आग पर काबू पाया। जीरकपुर, डेराबस्सी, पंचकूला, मोहाली व एयरफोर्स स्टेशन से टैंकर मंगवाए गए। दो तीन साल पहले भी यहां आग लगी थी। धुआं अभी भी निकल रहा है। कहीं आग दोबारा ना सुलग जाए इसलिए हमारी टीम अभी भी मौके पर मौजूद है। -राजीव कुमार, इंस्पेक्टर, दमकल विभाग जीरकपुर।