फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fire broke out in cracker market in Kurali

Mohali: पंजाब की सबसे बड़ी पटाखा मार्केट में कार में पटाखे रखते समय लगी आग, दुकानदारों की सूझबूझ से टला हादसा

Fri, 14 Oct 2022 04:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुराली/मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, कुराली/मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 14 Oct 2022 04:25 PM IST
सार

कार में आग लगी देखकर वहां मौजूद दुकानदार दुकानें बंद करते हुए तुरंत अग्निशमन यंत्र और रेत आदि लेकर कार की तरफ भागे। इस दौरान दुकानदारों ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन
Fire broke out in cracker market in Kurali
पटाखा मार्केट में कार में पटाखे रखते समय धमाका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

कुराली स्थित पंजाब की सबसे बड़ी पटाखा मार्केट में शुक्रवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। मार्केट में शुक्रवार सुबह एक कार में पटाखे रखने के दौरान बोरी रखते समय फूकी बम (हाथ से जमीन पर मारने वाला पटाखा) अचानक फूट गए। इस कारण कार की डिग्गी में पड़े बाकी पटाखों को आग लग गई। कार में आग लगी देखकर वहां मौजूद दुकानदार दुकानें बंद करते हुए तुरंत अग्निशमन यंत्र और रेत आदि लेकर कार की तरफ भागे। 
विज्ञापन


इस दौरान दुकानदारों ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया। दुकानदारों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दुकानदार अगर मिलकर आग नहीं बुझाते तो शायद सारी पटाखा मार्केट जलकर खाक हो जाती। वहीं जानी नुकसान भी होता।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed