{"_id":"67ddcb13c40c05c1cd0e0329","slug":"fire-broke-out-in-a-house-in-kumaon-colony-goods-burnt-to-ashes-mohali-news-c-71-1-mli1005-126863-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: कुमाऊं कालोनी के घर में लगी आग, सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: कुमाऊं कालोनी के घर में लगी आग, सामान जलकर राख
विज्ञापन
नयागांव में लगी आग से सामान हुआ राख। संवाद
नयागांव। कुमाऊं काॅलोनी की गली नंबर-15 के एक मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों के कॉल करने के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंची। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। लोगों ने पानी के दो टैंकर बुलाकर आग पर काबू पाया। घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। शिशु निकेतन स्कूल के पास एक घर में अचानक आग लग गई। घर में कोई भी नहीं था। घर में रखा बेड, फ्रिज, टीवी, अलमारी, गहने, रुपये यहां तक की घर के रजिस्ट्री के कागज तक जल गए।
मकान मालिक संजू ने बताया वह सुबह 7:30 बजे के करीब घर के गेट को ताला लगाकर चंडीगढ़ चला गया था। उसने बताया कि वह चंडीगढ़ सुखना लेक पर सफाई सेवक है। 8:30 बजे पड़ोसी का फोन उनके पास आया। उसने बताया कि घर में आग लग गई है। घर पहुंचा तो देखा कि घर में आग लगी हुई थी। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड को फोन किया पर कोई मदद नहीं मिली।
उनके दोस्त रोहित, हरदीप, प्रदीप, विशाल, आकाश, कृपाल ने आसपास के 7-8 लोगों के साथ मिलकर बाल्टियों से पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया। उन्होंने दो प्राइवेट पानी के टैंकर मंगाकर घर की आग बुझाई। संजू ने बताया कि वह घर में अपनी माता और अपने छोटे भाई के साथ रहता है। दोनों भी घर में नहीं थे। 2018 में यहां प्लाट खरीदकर दो साल पहले मकान बनाया और यहां शिफ्ट हो गए। आसपास के लोगों और और घर वालों ने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
गलियों और घरों में जो बिजली के कनेक्शन लगे हैं वह सेफ नहीं हैं। जगह-जगह गलियों में बिजली की तारें लटकी हुई हैं। उनके ज्वाइंट खुले हुए हैं। इससे स्पार्किंग होती रहती है। बिजली का ज्यादा लोड होने के कारण आग तक लग जाती है। सरकार और प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए और बिजली के तारों को दुरुस्त करना चाहिए। -गोपाल सिंह ठाकुर, निवासी नयागांव
बुझाने की कोई व्यवस्था नयागांव इलाके में सरकार की तरफ से नहीं की गई है। सरकार और प्रशासन से हमारी पुरजोर मांग है कि नयागांव इलाके में 2 से 3 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को तैनात किया जाए। इससे इमरजेंसी में अनहोनी से बचा जा सके और आग पर काबू पाया जा सके।
- रोहित कुमार तिवारी निवासी नयागांव