फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fire broke out after cylinder blast in Forest Hill Resort in Nayagaon Mohali

नयगांव के फॉरेस्ट हिल में लगी आग: गैस सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, रिजॉर्ट में आग लगने से मची अफरा-तफरी

Wed, 25 Sep 2024 08:18 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (मोहाली) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 25 Sep 2024 08:18 PM IST
सार

मोहाली के नयागांव में बने फॉरेस्ट हिल रिजॉर्ट में बुधवार को सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। 

विज्ञापन
Fire broke out after cylinder blast in Forest Hill Resort in Nayagaon Mohali
आग की घटना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

चंडीगढ़ के साथ लगते मोहाली के नयागांव में बुधवार को सिलेंडर ब्लास्ट के बाद अफरा-तफरी मच गई। शिवालिक की पहाड़ियों के पास बने फॉरेस्ट हिल रिजॉर्ट में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। सुबह करीब 10 बजे गैस सिलेंडर फटा तो धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। रिजॉर्ट में आग लगने से वहां धुएं का गुबार उठने लगा। धुआं आसपास के इलाके में भी फैल गया। 

विज्ञापन


हालांकि फॉरेस्ट हिल रिजॉर्ट के कर्मचारियों का कहना है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। कर्मचारियों ने फटाफट फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। इसके बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


जैसे ही रिजॉर्ट से धमाका हुआ तो आसपास के इलाकों तक आवाज सुनाई दी। बताया जा रहा है कि दो से तीन गैस सिलेंडरों में आग लगी थी। इस मामले में नयागांव एसएचओ जयदीप सिंह जाखड़ ने बताया फिलहाल फॉरेस्ट हिल के मालिकों की ओर से कोई शिकायत नयागांव थाने में नहीं दी गई है। दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आई थी, जिन्होंने आग पर काबू पा लिया था। अभी जान माल का ज्यादा नुकसान नहीं बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नयागांव के इस फॉरेस्ट हिल रिजॉर्ट में बड़े शादी समारोह व अन्य कार्यक्रम आयोजित होते हैं। बड़े घरानों के लोग रिजॉर्ट को पार्टियों के लिए भी बुक करते हैं। हालांकि बुधवार को जब यह घटना घटी तो यहां कोई कार्यक्रम या समारोह नहीं हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed