{"_id":"645aae78d81a09f1fd052cc4","slug":"film-making-is-the-art-of-converting-real-life-into-reel-life-ketan-anand-mohali-news-c-71-1-mli1001-397-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"असल जिंदगी को रील लाइफ में बदलने की कला है फिल्म मेकिंग : केतन आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असल जिंदगी को रील लाइफ में बदलने की कला है फिल्म मेकिंग : केतन आनंद
Wed, 10 May 2023 02:05 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Wed, 10 May 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में तीसरा चंडीगढ़ म्यूजिक एंड फिल्म फेस्टिवल 2023 संपन्न
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। एक अभिनेता न केवल चेहरे के भावों के साथ बल्कि शारीरिक हाव-भाव से भी अभिनय को प्रकट करता है। हर अभिनेता में विलक्षण गुण होता है जिसके द्वारा वह दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ता है। यह बात तीसरे चंडीगढ़ म्यूजिक एंड फिल्म फेस्टिवल 2023 के समापन समारोह के अवसर पर छात्रों से बातचीत के दौरान प्रसिद्ध टीवी और फिल्म अभिनेता राकेश बेदी ने यह बात कही। इस दौरान विश्वविद्यालय की उभरती प्रतिभाओं को संबोधित करते हुए बॉलीवुड निर्देशक केतन आनंद ने कहा कि फिल्म निर्माण वास्तविक जीवन को रील लाइफ में बदलने की कला है। अभिनेताओं के चुनाव के विषय पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी कलाकार को कास्ट करने के लिए हमेशा ऑडिशन जरूरी नहीं होता है। वह अभिनेता के पिछले काम से उसके अभिनय कौशल को परखते हैं। उनका मानना है कि एक अच्छा निर्देशक बिना ऑडिशन के सच्ची प्रतिभा को पहचान सकता है।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, घड़ूआं और चंडीगढ़ वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय चंडीगढ़ म्यूजिक एंड फिल्म फेस्टिवल-2023 में तीन दिन तक चले फिल्म फेस्टिवल के दौरान 50 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्में, लघु फिल्में, फिक्शन, नॉन फिक्शन, एनिमेटेड फिल्में, संगीत एल्बम, और डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। फेस्टिवल के आखिरी दिन प्रसिद्ध टीवी और फिल्म अभिनेता और निर्देशक राजेंद्र गुप्ता ने टॉक शो में भाग लिया।
तीन दिनों तक चले इस फेस्टिवल में बॉलीवुड अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह, हिंदी फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, विनय पाठक, गेवी चहल, राकेश बेदी, फिल्म निर्देशक केतन आनंद, के अलावा पंजाबी फिल्म अभिनेता बिन्नू ढिल्लों, गीतकार शमशेर संधू, संगीत निर्देशक सचिन आहूजा, अभिनेता बाल मुकंद शर्मा, रतन औलख, गायक मंजीत निक्की, गायिका किरण कौर तथा पटकथा लेखक बीबी वर्मा शामिल हुए। फेस्टिवल के आखिरी दिन 13 फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। चंडीगढ़ म्यूजिक एंड फिल्म फेस्टिवल के समापन समारोह में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी एवं चंडीगढ़ वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से फेस्टिवल में दिखाई गई फिल्मों से जुड़े सभी लोगो को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।