फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fight over daily wages, ten boys attacked Mehendi seller, 5 stitches were required

Mohali News: दिहाड़ी के लिए झगड़ा, मेहंदी वाले पर दस लड़कों ने किया हमला, लगे 5 टांके

Fri, 23 Feb 2024 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Fight over daily wages, ten boys attacked Mehendi seller, 5 stitches were required
मोहाली। फेज-7 में एक मेहंदी वाले ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक अन्य मेहंदी की पिटाई करवा दी। झगड़ा मेहंदी लगाने के लिए मुंहमांगी दिहाड़ी न देने पर हुआ। आरोप है कि हमलावर घायल मेहंदी वाले की सोने की चेन और 30 हजार रुपये भी लेकर भाग गए। घायल दिलीप कुमार निवासी बड़माजरा को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसके सिर में पांच टांके लगाने पड़े। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।घायल दिलीप कुमार ने बताया कि फेज-7 के बाजार में उसका मेहंदी का स्टॉल है। दो दिन पहले उसने एक शादी में मेहंदी लगाने का ऑर्डर लिया था। ज्यादा काम होने के चलते उसने बाजार में अपने साथ मेहंदी लगाने वाले को दो हजार दिहाड़ी पर रख लिया। शादी समारोह में पहुंचकर वह चार हजार मांगने लगा और धमकी दी कि उतने पैसे नहीं मिले तो वह काम नहीं करेगा। इस पर उसने कहा कि वह अभी मेहंदी लगा दे, वह बाद में पैसे दे देगा। बुधवार सुबह जब वह उससे पैसे लेने आया तो उसने उसे तीन हजार रुपये दिए, जिस पर वह भड़क गया और गाली-गलौच करने लगा। साथ ही मारने की धमकी देकर चला गया।
विज्ञापन

आरोप है कि शाम साढ़े पांच बजे वह तीन लड़कों को लेकर बाजार में आया और झगड़ा करने लगा। भीड़ लगने पर वह मौके से चला गया लेकिन रात साढ़े नो बजे जब दिलीप अपना स्टॉल बंद कर रहा था तब वह दस लड़कों को लेकर आया और उस पर हमला कर दिया। हमले के दौरान एक लड़के ने उसके सिर पर पंच से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। इससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी उसके गले से सोने की चेन और जेब में रखे 30 हजार रुपये लेकर भाग गए। बाद में लोगों ने उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed