फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fight in society over maintenance, case against couple

रखरखाव पर सोसाइटी में भिड़े, दंपती पर केस

Mon, 28 Mar 2022 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Fight in society over maintenance, case against couple
जीरकपुर। ढकोली में स्थित त्रिशला प्लस होम्स नामक सोसाइटी में रखरखाव को लेकर सोसाइटी निवासी आपस में भिड़ गए। इस मामले में पुलिस ने दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता नीरज गिरि ने बताया कि वह सोसाइटी की आरडब्ल्यूए में महासचिव हैं। शनिवार को वह रोज की तरह ऑफिस के काम के लिए करीब पौने 11 बजे मेंटेनेंस ऑफिस में बैठे थे जबकि मैनेजर अंजलि वर्मा अपना काम कर रही थी। पौने 11 बजे मिरगेश कुमार व उनकी पत्नी श्वेता शास्त्री वहां आए और रखरखाव को लेकर अंजलि से झगड़ने लगे तो उन्होंने मामला सुलझाने के लिए उसे बुलाया। जैसे ही वह आगे बढ़े तो मिरगेश व उसकी पत्नी ने उस पर भी हमला कर दिया। वहीं इस दौरान गाड़ी से रॉड निकालकर भी हमला किया। इसके बाद वे फरार हो गए। सोसाइटी के लोगों ने उसे जीएमसीएच-32 में इलाज के लिए भर्ती करवाया जहां इलाज के बाद उसने थाना ढकोली में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed