फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fed up with her husband, wife and daughter committed suicide, the culprit was imprisoned for 7 years

Mohali News: पति से तंग पत्नी और बेटी ने की थी खुदकुशी, दोषी को 7 साल कैद

Mon, 29 Jan 2024 08:23 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Mon, 29 Jan 2024 08:23 PM IST
विज्ञापन
Fed up with her husband, wife and daughter committed suicide, the culprit was imprisoned for 7 years
अदालत में सजा में छूट के लिए लगाई थी गुहार, अदालत ने कहा- ऐसा अपराधी किसी छूट का हकदार नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। 25 वर्षीय महिला और उसकी दो वर्षीय बेटी को खुदकुशी के लिए मजबूर करने के मामले की सुनवाई मोहाली अदालत में हुई। मामले में मृतका के पति जसपाल सिंह को अदालत ने धारा 306 के तहत दोषी करार देते हुए सात साल कैद और 20 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर आरोपी को 3 माह और सजा काटनी पड़ेगी। डेराबस्सी पुलिस ने मृतका के पति आरोपी जसपाल सिंह, ससुर राम सिंह व सास जसबीर कौर के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 34, 201 के तहत मामला दर्ज किया था। सास और ससुर को सबूतों के अभाव में कोर्ट ने पहले ही बरी कर दिया था।
अदालत में सुनवाई के दौरान दोषी जसपाल सिंह के वकील ने सजा में छूट के लिए तर्क दिया कि जसपाल सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। वह उनके लिए रोटी कमाने वाला एकमात्र सहारा है। माता-पिता बूढ़े हैं। उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। अदालत को बताया कि जसपाल सिंह ने पत्नी और बेटी को बचाने के लिए बहुत प्रयास किया और आग बुझाने की कोशिश में वह खुद भी घायल हो गया। इस प्रयास में उसकी छाती, हाथ, पैर और पेट झुलस गए। उसका इलाज सरकारी अस्पताल सेक्टर-32, चंडीगढ़ से भी किया गया। वकील ने अदालत से कहा कि न्याय हित में उसके खिलाफ उदार रुख अपनाया जाए।
विज्ञापन

अदालत ने दलील सुनने के बाद फैसला सुनाते हुए कहा कि जिस महिला ने खुदकुशी की वह भी किसी बाप की बेटी थी और उसे इस व्यक्ति की वजह से इस कदर मजबूर होना पड़ा कि अपनी दो साल की मासूम बेटी और खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। यह सोचकर रूह कांप उठती है। ऐसे अपराधी की सजा में कोई छूट नहीं मिल सकती। अदालत ने कहा कि दोषी को इस अपराध के लिए सात साल कैद काटनी ही पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
वर्ष 2019 में हरमनप्रीत कौर के पिता गुरमुख सिंह निवासी गांव कडकौली यमुनानगर (हरियाणा) की शिकायत पर डेराबस्सी थाने में केस दर्ज हुआ था। बयान में गुरमुख सिंह ने कहा था कि वह खेती करते हैं। उनकी 25 वर्षीय बड़ी बेटी हरमनप्रीत कौर की शादी वर्ष 2017 में जसपाल सिंह निवासी गांव धनोनी थाना डेराबस्सी से हुई थी। जिसके 2 साल की बेटी जसरीत कौर थी। उनका दामाद और उसके मां-बाप बेटी को परेशान करते थे। जो अपने ससुराल परिवार से बहुत नाखुश थी। दामाद जसपाल सिंह बेटी को उनसे बात करने या मिलने नहीं देता था। बेटी को न तो फोन खरीदकर दिया और न ही उनका दिया गया मोबाइल फोन रखने दिया। उसकी बेटी को मायके भी नहीं आने दिया जाता था।

एक दिन सुबह साढ़े 6 बजे उन्हें पड़ोसी का फोन आया कि बेटी हरमनप्रीत कौर ने अपनी बेटी जसरीत कौर के साथ अपने ससुराल वालों से तंग आकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या कर ली है। जब वह धनौनी गांव पहुंचे तो उनकी बेटी हरमनप्रीत कौर और उसकी बेटी जसरीत कौर के शव रसोई के बाहर जले हुए पड़े थे और रसोई में गैस चूल्हे का पाइप कटा था। सबूत छिपाने की कोशिश की गई थी। उन्होंने पुलिस से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। यह मामला मोहाली अदालत में विचाराधीन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed