{"_id":"6691bf7ceb9b5d9a55019f96","slug":"fearless-thieves-committed-the-crime-in-derabassi-in-5-minutes-mohali-news-c-71-1-mli1005-116859-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: डेराबस्सी में बेखौफ चोरों ने 5 मिनट में वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: डेराबस्सी में बेखौफ चोरों ने 5 मिनट में वारदात को दिया अंजाम
Sat, 13 Jul 2024 05:12 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Sat, 13 Jul 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
शराब फैक्टरी के बाहर खड़े छोटे हाथी की बैटरी की चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। शहर में चोरी की वारदात बढ़ती जा रही हैं। चोर इतने शातिर हैं कि पांच मिनट में ही वारदात को अंजाम देकर गायब हो जाते हैं। शुक्रवार को भांखरपुर के नजदीक पड़ती शराब फैक्टरी के गेट के सामने खड़े छोटा हाथी की बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया है। छोटा हाथी मालिक काका सिंह ने बताया कि वह शाम के समय मोलसोन कोर्स नामक शराब की फैक्टरी कोरियर का समान छोड़ने गया था। उसने फैक्टरी के बाहर गाड़ी खड़ी की और फैक्टरी में जाने के लिए पास बनाने के लिए गेट के पास बने दफ्तर में गया। हैरानी की बात है कि पास बनाने को 5 से 7 मिनट ही लगे थे। जब वह पास बनाकर आया तो छोटा हाथी की बैटरी चोरी हो चुकी थी। काका सिंह ने हैरानी प्रगट करते हुए कहा कि चोर कितने बेखौफ हो गये हैं कि गेट के सामने खड़े उसके वाहन से बैटरी चोरी कर ले गए हैं। जब उन्होंने गेट पर मौजूद कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड्स को गेट पर लगे सीसीटीवी चेक करवाने के लिए बोला तो उन्होंने मना कर दिया। जिसके बाद काका सिंह ने चोरी हुई बैटरी की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवा दी है। उन्होंने शक जाहिर करते हुए कहा कि इस एरिया में नशेड़ी अक्सर बैठकर नशा करते हैं तो उन्हें शक है किसी नशेड़ी ने उनकी बैटरी चोरी की है। यदि सीसीटीवी चेक किया जाए तो चोर का पता लग सकता है। पुलिस ने शिकायत के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है।