फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Farmers blocked ITI Chowk on the highway in Laldu; Shambhu border closed, passersby worried

Mohali News: किसानों ने लालड़ू में हाईवे पर आईटीआई चाैक में लगाया जाम<bha>;</bha> शंभू बार्डर बंद, राहगीर हुए परेशान

Sat, 26 Oct 2024 03:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Farmers blocked ITI Chowk on the highway in Laldu; Shambhu border closed, passersby worried
लालडू। किसानों ने अनाज मंडियों में धान का उठान न होने और खरीदी गई धान का समय पर भुगतान न होने पर रोष जताते हुए संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर लालड़ू में भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के निर्देशन पर हाईवे पर आईटीआई चौक में जाम लगा दिया। यह जाम किसान यूनियन के कार्यकारी सदस्य मनप्रीत सिंह अमलाला की अध्यक्षता में लगाया गया। इस दाैरान राहगीरों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

किसानों ने अनाज मंडियों में धान का उठान न होने और खरीद का भुगतान न होने को लेकर किसानों ने स्थानीय आईटीआई चौक पर जाम लगाकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रशासन सहित पुलिस के हाथ-पांव फूले रहे। पुलिस ने जाम की स्थिति से बचने के लिए हरियाणा-पंजाब सीमा पर स्थित झरमडी, जड़ाैत-हंडेसरा और बरवाला की ओर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया। दूसरी ओर बनूड़ से आने वाले ट्रैफिक को वापस भेजा गया।
विज्ञापन


भाकियू लक्खोवाल के कार्यकारी सदस्य मनप्रीत सिंह अमलाला ने बताया कि पिछले दिनों चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री पंजाब ने आश्वासन दिया था कि मंडियों में धान की खरीद और उठान को लेकर कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी पर स्थिति अभी भी ज्यों कि त्यों है। इस वजह से किसान मंडियों में परेशान हो रहे हैं। जिसे लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और किसानों ने सुबह 11 बजे स्थानीय आईटीआई चौक लालड़ू पर सैकड़ों किसानों ने एकत्र होकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में किसानों ने कहा कि वे अपनी फसल एमएसपी से कम रेट पर बेचने को मजबूर हो रहे हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि केंद्र की बीजेपी सरकार पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इस दौरान किसानों ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 29 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक डीसी ऑफिस मोहाली का घेराव किया जाएगा। किसानों ने जाम दौरान जाम दौरान किसानों ने आपातकालीन एवं आवश्यक सेवाओं को विशेष रास्ता दिया गया। इस मौके पर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए एसएचओ आकाश शर्मा सहित काफी संख्या में पुलिस मौजूद थी।

यह हैं किसानों की मांगें
1-सरकार मंडियों से तुरंत धान की खरीद और उठान शुरू करें।
2-डीएपी खाद की कालाबाजारी पर तुरंत रोक लगाए।
3-बासमती की फसल पर एमएसपी देकर किसानों को राहत दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed