फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Family members angry as FIR was not registered, refused to perform last rites, took the body home from the cremation ground

Mohali News: एफआईआर दर्ज न होने से परिजन नाराज, अंतिम संस्कार करने से इन्कार, श्मशान घाट से घर ले गए शव

Tue, 25 Mar 2025 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Family members angry as FIR was not registered, refused to perform last rites, took the body home from the cremation ground
थाने में प्रदर्शन करते लोग। संवाद 
जीरकपुर। इंस्टाग्राम पर शिक्षक का मीम बनाकर डालने के मामले में आत्महत्या करने वाले छात्र के परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया है। प्रिंसिपल और साइबर क्राइम के एएसआई के खिलाफ केस दर्ज नहीं होने पर नाराज परिजन श्मशान घाट से सोमवार शाम करीब छह बजे शव वापस घर ले आए। परिजन केस दर्ज करवाने पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन

जीरकपुर पुलिस ने रविवार को परिजनों को एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद परिजन छात्र के शव को श्मशान घाट लेकर गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मनप्रीत खुद जीरकपुर थाने पहुंचे। जीरकपुर पुलिस असमंजस में है कि कैसे और किसके खिलाफ मामले दर्ज किए जाएं। मामले में मृतक छात्र के दोस्त अपना बयान दर्ज करवा चुके हैं। इससे पूर्व सैकड़ों की संख्या में लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने श्मशान घाट पहुंच गए थे। जब पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई तो शाम को छात्र की मां चक्कर खाकर गिर गईं। मामला गर्म होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर केस दर्ज करने का फिर आश्वासन दिया। रात को पुलिस छात्र के दोस्तों को बुलाकर मामला दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी थी।
विज्ञापन


ह्यूमन राइट्स कमिशन ने चंडीगढ़ और मोहाली के एसएसपी से मांगी रिपोर्ट
चंडीगढ़। पंजाब स्टेट और चंडीगढ़ ह्यूमन राइट्स कमिशन ने 17 वर्षीय छात्र की आत्महत्या के मामले में संज्ञान लेते हुए चंडीगढ़ और मोहाली के एसएसपी को नोटिस जारी कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। आयोग के चेयरपर्सन जस्टिस संत प्रकाश ने निर्देश दिए कि कि अगली सुनवाई से एक हफ्ते पहले मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपी जाए। चंडीगढ़ के एक सरकारी स्कूल के छात्र ने जीरकपुर में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में जांच अधिकारी से लेकर साइबर थाने के अधिकारी नप सकते हैं। एसएसपी कंवरदीप कौर खुद इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। पंजाब स्टेट और चंडीगढ़ ह्यूमन राइट्स कमिशन में अगली सुनवाई 25 अप्रैल को होगी। सुनवाई से एक हफ्ते पहले दोनों एसएसपी मामले की जांच करने के बाद रिपोर्ट आयोग को सौंपेंगे। इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।


चंडीगढ़ साइबर थाने के अंदर क्या हुआ, अधिकारी चेक कर रहे रिकॉर्डिंग
पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्कूल के चार बच्चे शनिवार दोपहर चंडीगढ़ साइबर थाने में आए थे। पुलिस अधिकारी थाने के अंदर आने से लेकर बाहर जाने तक की रिकॉर्डिंग चेक कर रहे हैं ताकि पता लग सके कि बच्चों को साइबर थाने में बुलाने के बाद आखिर वहां क्या हुआ था। मृतक छात्र की मां ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को सेक्टर-17 साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षकों के कहने पर प्रताड़ित किया था। जिस कारण से उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed