फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   fall three house in Budki rao river

कुराली में बारिश के पानी का केहर,नदी के बहाव में तीन मकान बहे

Mon, 19 Aug 2019 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
fall three house in Budki rao river
कुराली के मॉडल टाऊन की बाहरा मंदिर कॉलोनी में नदी के बहाव में बहे घर और अपने घर को देखकर रोते हुए म? - फोटो : MOHALI
कुराली। क्षेत्र में हो रही भारी बरसात के बाद बुदकी राओ नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया। इसके तेज बहाव ने कुराली के मॉडल टाउन में बनी बारा पिंडी मंदिर कॉलोनी को चपेट में लेते हुए तीन मकानों को चपेट में ले लिया। तीन मकान बहाव में बह गए। गनीमत रही कि लोगों ने घरों में से निकलकर जान बचाई जबकि कॉलोनी के अन्य घरों को खाली करवाया गया। इसके अतिरिक्त गांव निहोलका में कई घरों में पानी भर गया। इस कारण लोग छतों पर डेरा डाले हुए हैं। बाढ़ के कारण लाखों रुपए का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन

शहर के बाहरी तरफ से गुजरती बुदकी राओ नदी में अचानक बहुत ज्यादा पानी आ गया। नदी में से आए तेज रफ्तार पानी ने सबसे पहले नदी के बांध को तोड़कर बनाई डब्लयूडब्लयूआईसीएस एस्टेट कॉलोनी को चपेट में ले लिया। इसी दौरान तेज बहाव वाले पानी ने मॉडल टाउन की बारा पिंडी मंदिर कॉलोनी को चपेट में ले लिया। कॉलोनी की दीवार का कुछ हिस्सा तोड़कर नदी का तेज बहाव वाला पानी कॉलोनी में दाखिल हो गया और तीन घरों को बहाकर ले गया। इस दौरान घरों में रह रहे परिवारों ने किसी तरह जान बचाई।
विज्ञापन

कॉलोनी में नदी का पानी दाखिल होने की सूचना मिलते ही नगर काउंसिल के ईओ गुरदीप सिंह सभी कर्मियों के साथ वहा पहुंच गए और काउंसिल की टीम ने लोगों की मदद के साथ संतोष कुमार के घर में से सामान बाहर निकाल कर कम्युनिटी सेंटर में पहुंचाया जबकि वरिन्द्र मिश्रा का घर नदी के पानी से घिर जाने कारण अंदर से सामान निकालने का समय नहीं मिल सका। घटना के कई घंटे बाद एसडीएम खरड विनोद गुप्ता मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक नदी का पानी तीन घरों को बहाकर ले जा चुका था। पार्षद दविंद्र सिंह ठाकुर ने पीड़ित परिवारों की मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed