{"_id":"66946af04d826f50ed09f437","slug":"esi-hospital-ultrasound-machine-breaks-down-patients-worried-mohali-news-c-71-1-mli1005-116906-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: ईएसआई अस्पताल अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: ईएसआई अस्पताल अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, मरीज परेशान
विज्ञापन
मोहाली। इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित ईएसआई अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए लगाई गई अल्ट्रासाउंड मशीन खराब पड़ी है। हालात यह हैं कि अब किसी भी मरीज का अल्ट्रासाउंड करवाना होता है तो उसको सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में जाना पड़ता है। इतना ही नहीं, मरीजों को आंखों का चेकअप भी करवाना हो तो भी उनको सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल का रुख ही करना होता है।
ईएसआई हास्पिटल में ज्यादातर मजदूर ही आते हैं। यह मजदूर वो हैं जो कि इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 की इंडस्ट्री में काम करते हैं। एक अनुमान के अनुसार मोहाली में करीब एक लाख मजदूर काम करते हैं। एक डाक्टर के अनुसार इस मौसम में ज्यादातर मरीज पेट की बीमारी से ग्रस्त होते हैं। ऐसे में कई मरीजों का अल्ट्रासाउंड करवाना आवश्यक होता है। ऐसी स्थिति में अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने की सूरत में मरीजों को सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया जाता है।
आंखों की जांच के लिए भी डाक्टर नहीं
ईएसआई हास्पिटल में आंखों के चेकअप के लिए भी डाक्टर नहीं है। ईएसआई हास्पिटल द्वारा इसकी मांग की गई है। हास्पिटल की एक अधिकारी ने बताया कि कई मरीज आते हैं जिनकी आंखों में समस्या होती है, ऐसी स्थिति में मरीजों की जांच के लिए आंखों का डाक्टर आवश्यक है। इसलिए आंखों के एक डाक्टर की व्यवस्था जल्द ही यहां की जाएगी।
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए लिखा जा चुका है। जल्द ही यह मशीन आ जाएगी। फिलहाल मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए फेज-6 के सिविल अस्पताल में भेज दिया जाता है। आंखों के डाक्टर के लिए भी प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ही आ जाएं। -डाॅ. हरप्रीत कौर धालीवाल, एसएमओ, ईएसआई हास्पिटल मोहाली