{"_id":"679e883b38a1599a6a0a741f","slug":"entrepreneurs-praised-will-benefit-from-doubling-msme-loan-guarantee-cover-mohali-news-c-71-1-spkl1025-125034-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: उद्यमियों ने की प्रशंसा, एमएसएमई लोन गारंटी कवर दोगुना करने से मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: उद्यमियों ने की प्रशंसा, एमएसएमई लोन गारंटी कवर दोगुना करने से मिलेगा लाभ
विज्ञापन
मोहाली। केंद्र सरकार की ओर से इस बार पेश किए गए बजट की शहर के उद्यमियों ने प्रशंसा की है। इन्होंने इसे अपने हित में बताया है। उद्यमियों के अनुसार केंद्र सरकार के बजट में लोन गारंटी कवर बढ़ाया गया है। एमएसएमई लोन गारंटी कवर पांच करोड़ रुपये से बढ़ाकर दस करोड़ रुपये करना उनके लिए नए अवसर पैदा करना है। इससे उद्यमियों को लाभ मिलेगा और उनके लिए नए आयाम छूने के रास्ते खुलेंगे।
उद्योग जगत को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा
केंद्र सरकार की ओर से जो बजट पेश किया गया है वह सराहनीय है। इस बजट से देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और उद्योग जगत को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। एमएसएमई लोन गारंटी कवर को 5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये करना काफी बड़ी बात है। केंद्र की ओर से उठाए गए इस कदम से उद्योगपतियों को काफी फायदा होगा। -अनुराग अग्रवाल, पूर्व प्रधान मोहाली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
छोटे उद्यमियों को आर्थिक मजबूती मिलेगी
केंद्र सरकार ने जो बजट पेश किया है वह उद्योगों को फायदा देने वाला बजट है। बजट के दौरान केंद्र की सरकार ने छोटे उद्योगों के लिए विशेष क्रेडिट कार्ड योजना को शुरू करने की बात की है। इस योजना से पंजाब ही नहीं, बल्कि देश के छोटे उद्यमियों को आर्थिक मजबूती मिलेगी। आम लोगों को इस बजट से काफी राहत मिली है। इससे जीडीपी भी बढ़ेगी। -दिलप्रीत सिंह बोपाराय, महासचिव मोहाली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन