फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Encounter in Banur; A gangster shot in the leg, arrested along with his accomplice

Mohali News: बनूड़ में मुठभेड़<bha>;</bha> एक गैंगस्टर के पैर में लगी गोली, साथी समेत गिरफ्तार

Mon, 15 Jul 2024 05:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Encounter in Banur; A gangster shot in the leg, arrested along with his accomplice
मोहाली। बनूड़ क्षेत्र में शनिवार को गैंगस्टरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई क्रॉस फायरिंग में एक गैंगस्टर के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल गैंगस्टर और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की पहचान दीपक और रमनदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने गैंगस्टरों से एक रिवॉल्वर और एक पिस्टल और बठिंडा नंबर की वेन्यू कार बरामद की है। कार रमनदीप के नाम पर पंजीकृत बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ बनूड़ थाने में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। घायल गैंगस्टर दीपक को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गैंगस्टर दीपक और रमनदीप ने ही एक दिन पहले पटियाला के टोल प्लाजा पर फायरिंग की थी, फिर राजपुरा में एक शराब के ठेके पर कारिंदे को गोली मारकर फरार हो गए थे। पुलिस को दोनों गैंगस्टरों के रविवार को बनूड़ क्षेत्र में होने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस उन्हें पकड़ने पहुंची। दोपहर करीब तीन बजे के आस-पास जब पुलिस गैंगस्टरों का पीछा कर रही थी तो वे खेतों में घुस गए। पुलिस ने दोनों गैंगस्टरों को सरेंडर करने को कहा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से करीब 10 राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान जालंधर निवासी गैंगस्टर दीपक के पैर में गोली लगी और बठिंडा निवासी गैंगस्टर रमनदीप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दोनों गैंगस्टरों ने बीते 8 जुलाई को शाहकोट में भी गोली चलाई थी। वहां भी उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। वहां की पुलिस को भी उनकी तलाश थी। गिरफ्तार गैंगस्टरों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी रमनदीप बठिंडा में बीएसएनएल कंपनी में इंटरकॉम का काम करता है। दोनों गैंगस्टर विदेश में बैठे गैंगस्टरों के इशारे पर काम करते हैं। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने दोनों की गिरफ्तारी के बाद ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है। डीएसपी विक्रम के नेतृत्व में एसएचओ राजपुरा, एसएचओ बनूड़ की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। एनकाउंटर के बाद एसएसपी पटियाला भी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



टोल प्लाजा व ठेके पर फायरिंग के बाद चंडीगढ़ आकर रुके थे दोनों
पुलिस के मुताबिक, गैंगस्टरों ने बीती रात साढे़ 12 बजे पटियाला में धरेड़ी जट्टां टोल प्लाजा के कर्मचारियों से झगड़ा किया और फायरिंग की। इस दौरान वे टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। उसके बाद उन्होंने राजपुरा नलास रोड पर शराब ठेके पर फायरिंग की, जहां एक गोली ठेके के कारिंदे को लगी। वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारदात के बाद दोनों गैंगस्टर चंडीगढ़ पहुंचे और सेक्टर-42 में एक होटल में कमरा लेकर रातभर रुके। रविवार सुबह मोहाली आए और वहां से पटियाला लौट रहे थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिल गई। एसएचओ सिटी, सदर व बनूड़ की टीमों ने गैंगस्टरों का काफी दूर तक पुलिस का पीछा किया। आगे एक पुल था तो पुलिस ने दोनों तरफ से पुल को घेर लिया। रमनदीप गाड़ी चला रहा था जबकि दीपक बगल वाली सीट पर था। सरेंडर करने के लिए कहने पर इन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली राजपुरा सदर थाना एसएचओ की गाड़ी पर लगी। जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो एक गोली गैंगस्टरों की कार के शीशे पर लगी। इससे घबराकर दोनों कार से उतरकर खेतों में भागने लगे। दीपक लेफ्ट साइड भागा और फायरिंग भी करता रहा। इस बीच कच्चे रास्ते पर पुलिस ने गैंगस्टर दीपक के पैर में गोली मार दी। बरामद वेन्यू कार पर ऑन डयूटी बीएसएनएल लिखा हुआ था। इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed