फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Employees staged a sit-in protest against handing over the land of the government press to GMADA

Mohali News: सरकारी प्रेस की जमीन गमाडा को सौंपने के विरोध में कर्मचारियों ने दिया धरना

Sun, 07 Sep 2025 01:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Employees staged a sit-in protest against handing over the land of the government press to GMADA
मोहाली। गवर्नमेंट प्रेस मोहाली और गवर्नमेंट प्रेस पटियाला मुख्यालय के कर्मचारियों ने फेज-6 स्थित सरकारी प्रेस की जमीन पुडा/गमाडा को सौंपने की कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को धरना दिया। इस मौके रैली भी निकाली गई और सरकार की कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी एसोसिएशन मोहाली के अध्यक्ष हरि भूषण ने कहा कि सरकार इमारत बेचकर सैकड़ों कर्मचारियों को बेरोजगार करने जा रही है। उन्होंने कहा कि विभाग के पुनर्गठन के बाद नियमों की मंजूरी के संबंध में फाइल लंबे समय से सरकार के पास लंबित है। इसे सरकार ने अभी तक मंजूरी नहीं दी है। इस कारण विभाग में पदोन्नतियां और रिक्त पदों पर सीधी भर्ती नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने मांग की है कि पंजाब सरकार जनकल्याण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझकर, उनके पास उपलब्ध कुछ जमीनों पर गवर्नमेंट प्रेस, पटियाला और गवर्नमेंट प्रेस मोहाली के लिए नई इमारतें बनाए। सरकारी प्रेस में नई आधुनिक मशीनरी लगाए, ताकि कर्मचारियों और कार्यालय का भविष्य सुरक्षित हो सके। कर्मचारियों ने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो कर्मचारी अपने हकों के लिए बड़ा संघर्ष करने पर मजबूर होंगे। इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष धरमिंदर कुमार, महासचिव रवनीत सिंह, प्रेस सचिव पृथी सिंह, पटियाला प्रेस के अध्यक्ष हरदीप सिंह, उपाध्यक्ष जसप्रीत सिंह, महासचिव दलजीत सिंह और रमनदीप कौर, पवन कुमार, चेतन शर्मा, जसविंदर सिंह, पंकज, रुपिंदर, हुसन लाल और प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग के सभी कर्मचारियों के अलावा सुखचैन सिंह खैरा, मनदीप संधू और मिनिस्ट्रियल एवं टेक्निकल वर्कर्स यूनियन प्रिंटिंग एवं राइटिंग मेटेरियल विभाग पंजाब के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed