{"_id":"60e60e388ebc3e72db02a958","slug":"electricity-crisis-deepens-in-kharar-people-gathered-outside-the-grid-in-sunny-enclave-mohali-news-pkl4193142126","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरड़ में बिजली संकट गहराया, सन्नी एनक्लेव में ग्रिड के बाहर जुटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरड़ में बिजली संकट गहराया, सन्नी एनक्लेव में ग्रिड के बाहर जुटे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। खरड़ इलाके में बिजली संकट लगातार गहराया हुआ है। हर डेढ़ घंटे के बाद आधे-आधे घंटे का बिजली कट लगना आम हो गया है। जबकि कुछ इलाके ऐसे भी हैं, जहां एक बार लाइट गुल होने के बाद लोगों को पूरी रात बिना बिजली के बितानी पड़ रही है। इसी बीच मंगलवार रात को सेक्टर-125 सन्नी एनक्लेव में लाइट की समस्या गहरा गई। गुस्साए लोगों ने सन्नी एनक्लेव स्थित ग्रिड के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब सरकार को जमकर कोसा। लोगों का आरोप है कि पावरकॉम पूरी प्लानिंग से काम नहीं करता है। जिस वजह से यह स्थिति पैदा हो रही है। लोगों का आरोप था कि पूरा दिन थके हारे लोग रात भर सो नहीं पाते, बिजली कट की वजह से रात भर जागते हैं। उन्होंने कहा कि रोजाना रात को बिजली कट का ड्रामा शुरू हो जाता है
जानकारी के मुताबिक खरड़ पंजाब का सबसे बड़ा विधानसभा हलका है। कई नामी रिहायशी सोसायटीज खरड़ में हैं। इतना ही नहीं पजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी समेत पंजाब पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी, और जज तक खरड़ में रहते हैं। लेकिन इलाके में पावरकट की समस्या गहराई हुई है। इस बारे में सन्नी एनक्लेव निवासी ओंकार पराशर ने बताया कि खरड़ के लोगों की किस्मत काफी खराब है। विधायक और परिषद प्रधान दोनों अलग-अलग पार्टियों से हैं। राज्य में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में खरड़ के लोगों की आवाज सरकार तक पहुंच नहीं पाती। जब लोग सड़कों पर उतरते हैं, तो सरकार और अधिकारी जागते हैं।
स्थानीय निवासी दीपक चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार की बिजली सप्लाई को सुधारने की कई योजनाएं हैं। लेकिन उसका फायदा लोगों को नहीं मिल पा रहा है। उसमें भी बंदर बांट वाला काम हुआ है। बिजली जोन के हिसाब से यह एरिया रोपड़ के अधीन आता है, जिससे दिक्कत ज्यादा है। इसी तरह माता गुजरी निवासी हरदेव सिंह ने बताया कि इलाके में बिजली सप्लाई का बुरा हाल है। पूरे शहर में लगातार बिजली कट लग रहे हैं और लोग परेशान हैं। लेकिन सरकार की ओर से कोई उचित राह नहीं निकाली जा रही है। बडाला रोड स्थित गुलमोहर सिटी निवासी परमजीत सिंह गिल ने बताया कि बिजली की दिक्कत है। इसका पक्का हल निकालना ही होगा।