फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Elderly man dies of heart attack in moving bus

Mohali News: चलती बस में हृदयघात से बुजुर्ग की मौत

Thu, 18 Jan 2024 07:08 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies of heart attack in moving bus
सांस की बीमारी से ग्रसित थे, पहचान पत्र के जरिये परिवार को दी सूचना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। बस में सफर कर रहे एक बुजुर्ग की दिल की धड़कन रुकने से मौत हो गई। इस संबंधी में सरकारी अस्पताल खरड़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को लगभग पांच बजे एक प्राइवेट बस सरकारी अस्पताल खरड़ पहुंची, जिसमें से कुछ व्यक्तियों ने एक बुजुर्ग को बेसुध हालत में अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों ने बुजुर्ग का चेअकप करने के बाद मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में पंजाब बस सर्विस खरड़ के चालक ने बताया कि उनकी बस खरड़ से राजपुरा रूट पर शाम के समय चलती है। बुधवार शाम को जब वह बस लेकर राजपुरा जा रहे थे तो लांडरा के पास बुजुर्ग अचानक बस में गिर गए। लोगों के कोशिश करने के बाद भी बुजुर्ग कोई हरकत न होने पर उन्हें सरकारी अस्पताल खरड़ लाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत बता दिया। डॉक्टरों के मुताबिक हृदयघात से उनकी मौत हुई है।उन्होंने बताया कि मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान गुरमेज सिंह (61) पुत्र समीर सिंह निवासी पत्ती सैदों तरनतारन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मृतक के फोन से उन्होंने परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है। मृतक के परिवार ने बताया कि मृतक गुरमेज सिंह सांस की बीमारी से पीड़ित थे और उनकी लगातार दवा चल रही थी। मृतक गुरमेज सिंह सड़क बनाने वाली कंपनी में काम करते थे, इस कारण वह तरनतारन से कंपनी में आए थे। सरकारी अस्पताल खरड़ में ड्यूटी पर तैनात डाॅक्टर कल्पना ने बताया कि एक बुजुर्ग व्यक्ति को मृत हालत में लेकर कुछ लोग पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा कर इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed