फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Eight lakhs were cheated on the pretext of sending them abroad, case registered

Mohali News: विदेश भेजने का झांसा देकर आठ लाख ठगे, केस दर्ज

Mon, 11 Nov 2024 03:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Eight lakhs were cheated on the pretext of sending them abroad, case registered
मोहाली। विदेश भेजने के नाम पर बिहार की महिला से आठ लाख रुपये, एक गाड़ी और आईफोन लेकर धोखाधड़ी करने के आरोप में एक इमिग्रेशन कंपनी के संचालक के खिलाफ बलौंगी पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान सुखविंदर सिंह निवासी लुधियाना दुर्गापुरी हैबोवाल के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ दशमेश नगर कॉलोनी बलौंगी की रहने वाली सोनी कुमारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता सोनी कुमारी टैक्सी चलाती है। सोनी कुमारी की मुलाकात सुखविंदर सिंह के साथ दिसंबर 2023 में हुई थी। जिसने सोनी कुमारी को अपनी बातों में लेकर विदेश भेजने का वायदा किया और कहा कि वह बहुत लोगों को विदेश भेज चुका है। सोनी कुमारी विदेश जाना चाहती थी। सुखविंदर सिंह ने सोनी कुमारी को कहा कि वह उसकी फैमिली को दुबई में सेट कर सकता है और वह वहां से सोना लाकर इंडिया में काफी पैसा कमा सकती है। सुखविंदर ने सेानी कुमारी से उसका पासपोर्ट ले लिया और अपनी पत्नी जैसलीन से मिलाया। जैसलीन ने सोनी कुमारी को विश्वास दिलाया कि वह उसके साथ दुबई जाएगी। जनवरी में सुखविंदर ने सोनी को फोन पर जाली वीजा दिखाया और उससे 5 लाख रुपये ले लिए। बाद में उससे 3 लाख रुपये कैश यह कहकर लिए कि उसकी पत्नी के क्रैडिट कार्ड की लिमिट खत्म है वह उसकी लिमिट पूरी करने उपरांत दुबई में उसकी पत्नी के क्रैडिट कार्ड से शॉपिंग कर ले। उसके बाद आरोपी ने कहा कि उसके वीजा पर काफी खर्च आ गया है और उसने पैसों की मांग की। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके पास अब नकदी नहीं है तो उसने सोनी कुमारी का आईफोन रख लिया। बाद में सुखविंदर ने सोनी कुमारी से उसकी कार यह कहकर ले ली कि उसका वीजा आ गया है और वह उसे अपनी कार दे दे जिसकी किश्तें वह खुद भरेगा। यह सब करने उपरांत ना तो सुखविंदर ने सोनी कुमारी का वीजा लगाया और ना ही उसकी रकम वापिस की। बाद में सोनी कुमारी ने पुलिस को मामले की शिकायत दी और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed