फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Eight counting centres have been set up in the district for counting of votes for local body elections.

Mohali News: जिले में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के लिए आठ मतगणना केंद्र स्थापित

Thu, 28 May 2026 01:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Eight counting centres have been set up in the district for counting of votes for local body elections.
मोहाली। डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल ने बताया कि 26 मई को हुए स्थानीय निकाय चुनावों में पड़े मतों की गिनती के लिए नगर निगम मोहाली तथा नगर परिषद जीरकपुर, डेराबस्सी, लालड़ू, बनूड़, नयागांव और कुराली के लिए आठ मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं। मतगणना प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी तथा पुख्ता सुरक्षा प्रबंधों के बीच करवाई जाएगी। पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही मतगणना केंद्रों में प्रवेश की अनुमति होगी। मतगणना व्यवस्थाओं संबंधी रिहर्सल वीरवार को सुबह 10 बजे निर्धारित केंद्रों पर करवाई जाएगी, जबकि मतगणना 29 मई को सुबह 8 बजे शुरू होगी।
विज्ञापन


सभी रिटर्निंग अधिकारियों को राज्य चुनाव आयोग, पंजाब द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करने के आदेश दिए गए हैं ताकि मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जा सके। जिला पुलिस को भी मतगणना प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी गैर-अधिकृत व्यक्ति को मतगणना केंद्रों के निकट न आने देने के निर्देश दिए गए हैं।सभी उम्मीदवारों से अपील कि वे अपने मतगणना एजेंटों को उचित पहचान पत्रों सहित अपने संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों से संपर्क कर नियुक्त करवाएं।
विज्ञापन


निर्धारित मतगणना केंद्र इस प्रकार हैं:-

नगर परिषद, बनूड़ – कार्यालय मार्केट कमेटी, बनूड़

नगर परिषद, कुराली – कम्युनिटी हॉल, कार्यालय नगर परिषद, कुराली

नगर परिषद, नयागांव – सेंचुरी पब्लिक स्कूल, करौरां, नयागांव

नगर परिषद, जीरकपुर – कम्युनिटी सेंटर, छत

नगर परिषद, डेराबस्सी – सरकारी कॉलेज, डेराबस्सी

नगर परिषद, लालड़ू – सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, लालड़ू

नगर निगम, मोहाली (वार्ड 1 से 25) – कम्युनिटी सेंटर, फेज-7, मोहाली

नगर निगम, मोहाली (वार्ड 26 से 50) – कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-69 मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed