फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Effect of strictness of Chandigarh administration, vaccination picks up pace in Mohali

चंडीगढ़ प्रशासन की सख्ती का असर, मोहाली में टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार

Tue, 28 Dec 2021 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Effect of strictness of Chandigarh administration, vaccination picks up pace in Mohali
मोहाली। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से कोरोना टीकाकरण न करवाने वालों पर एक जनवरी से की जाने वाली सख्ती का असर मोहाली जिले में दिखने लगा है। सोमवार को एक दिन में चार हजार से अधिक लोगों ने टीकाकरण करवाया। जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। वहीं, लोगों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा भी सारे सरकारी अस्पतालों में कोरोना टीकाकरण मुफ्त किया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौन ने लोगों से अपील की है कि 18 साल से अधिक उम्र के लोग पहल के आधार पर टीकाकरण करवाएं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन की ओर से जिले में 43 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 38 सरकारी व पांच निजी केंद्र शामिल है। सोमवार को 1771 लोगों ने पहली व 2865 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। इस दौरान कुल 4576 ने टीकाकरण करवाया। इसके साथ ही जिले में अब तक कुल 14 लाख 36 हजार 321 लोगों ने टीकाकरण करवाया। इसमें 9 लाख 15 हजार 299 लोगों ने पहला और 5 लाख 21 हजार 022 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया है। जहां पर टीकाकरण में पुरुष सबसे अधिक हैं। 8 लाख 34 हजार 372 लोगों ने टीका लगवाया। जबकि 6 लाख एक हजार 768 महिलाओं ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

बता दें कि चंडीगढ़ में कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज न लगवाने वालों बैंक, सरकारी दफ्तर, होटल-रेस्टोरेंट, माल, बार में 1 जनवरी 2023 से एंट्री नहीं कर पाएंगे। सार्वजनिक स्थलों जैसे सब्जी मंडी, ग्रेन मार्केट, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और भीड़ वाली जगहों पर लोगों का चालान कटेगा। केवल एक डोज लगवाने वालों पर भी कार्रवाई होगी। प्रशासन ने औचक निरीक्षण के लिए टीमों का गठन कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed