फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Education department has become smart, now education will be done through mobile app

शिक्षा विभाग हुआ स्मार्ट, अब मोबाइल एप से होगी पढ़ाई

Thu, 17 Feb 2022 02:02 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
Education department has become smart, now education will be done through mobile app
मोहाली। राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को निजी स्कूलों की तर्ज पर शिक्षा मुहैया करवाने के लिए अब शिक्षा विभाग पूरी तरह से स्मार्ट हो गया है। विभाग की ओर से एक मोबाइल एप बनाया गया है। इसमें कक्षा वाइज पूरा सिलेबस आकर्षक तरीके से अपलोड कर दिया गया है। इतना ही नहीं बच्चों की अंग्रेजी और अन्य भाषाओं पर पकड़ मजबूत बनाने के आडियो-वीडियो क्लिप तक तैयार किए गए हैं। इसके अलावा गणित के डर को भी खत्म करने में एप अहम भूमिका निभाती है। विभाग को उम्मीद है कि इससे बच्चे खेल खेल में आसानी से पढ़ाई कर पाएंगे। साथ उनके अंदर का डर भी खत्म होगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जब कोरोना काल में दस्तक दी थी, साथ ही पूरे पंजाब के स्कूल बंद हो गए थे। ऐसे में शिक्षा विभाग ने खुद दूरदर्शन और एजुसेट के माध्यम से छात्रों को पढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की थी। इसके अलावा व्हाट्सएप और गूगल मीट आदि विकल्प भी इस्तेमाल किए गए हैं। लेकिन इस दौरान महसूस किया गया कि विद्यार्थियों को घर में कक्षा के बाद पढ़ाई करने में दिक्कत आती है। इसके अलावा कई परिजन भी इतने पढ़े-लिखे नहीं थे, जो कि बच्चों को इस हिसाब से पढ़ा लिखा पाएं। जिसके बाद शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों में इस चीज को लेकर मंथन हुआ। साथ ही इस दौरान एक मोबाइल एप बनाने का सुझाव अधिकारियों की तरफ से दिया गया। इसके बाद इस दिशा में कार्रवाई की गई। विभाग की कोशिश थी कि एप इस तरीके से बनाई जाए, जिसमें हरेक कक्षा के बच्चे को फायदा मिल पाए। साथ ही बच्चे आसानी से सिलेबस को समझ पाए। इतना ही नहीं इस दौरान इस संबंधी टीचिंग लर्निंग मैटीरियल इस्तेमाल किया गया। एप में पूरे सिलेबस को काफी दिलचस्प और कलरफुल तरीके से पेश किया गया है। जिससे विद्यार्थी पढ़ने के साथ ही सिलेबस से जुड़ पाएं। उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े।
विज्ञापन

हर विषय की पढ़ाई एप से होगी आसान
जानकारी के मुताबिक एप का सबसे ज्यादा फायदा यह है कि विद्यार्थी किसी भी स्थान पर रहें, वह अपने सिलेबस की तैयारी आसानी से कर पाएंगे। उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी। वहीं, इससे पूरे पंजाब में एक समान पढ़ाई होगी। इतना ही नहीं एप में कई कॉर्नर बनाए गए हैं। जिसमें साइंस, गणित, अंग्रेजी तक सभी कक्षाओं के विषयों को शामिल किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि उनकी कोशिश सीबीएसई की तर्ज पर स्कूलों में पढ़ाई करवाने की है। जिसके लिए पूरी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा की तैयारी भी एप से संभव
मोबाइल एप पर केवल पढ़ाई नहीं करवाई जाती है, बल्कि इससे परीक्षा की तैयारी भी करवाई जाती है। एग्जाम कार्नर में एग्जाम के स्टाइल और पूछे जाने वाले सवालों आदि का अभ्यास करवाया जाता है। इस संबंधी विभाग को रिस्पांस काफी अच्छा मिल रहा है। इतना ही नहीं अब तो स्कूल कक्षाओं में भी मोबाइल एप से अंग्रेजी समेत कुछ भाषाओं को पढ़ाने के आदेश विभाग ने दिए हैं। इस संबंधी आदेश निदेशक जनरल स्कूल शिक्षा की ओर से दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed