फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ED raids Mohali and Chandigarh residence of fugitive in biggest theft of gold in Canada

Mohali News: कनाडा में सोने की सबसे बड़ी चोरी में भगोड़े के मोहाली व चंडीगढ़ रिहायश पर ईडी की रेड

Sat, 22 Feb 2025 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
ED raids Mohali and Chandigarh residence of fugitive in biggest theft of gold in Canada
मोहाली। कनाडा के इतिहास में सोने की सबसे बड़ी चोरी के मामले में भगोड़े एयर कनाडा के पूर्व मैनेजर सिमरनप्रीत पनेसर (32) की संपत्ति के बारे में पूछताछ करने के लिए शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सेक्टर-79 में उसके घर पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि ईडी ने पनेसर के सेक्टर-38 स्थित घर पर दबिश दी। ईडी की टीमें सुबह 6 बजे के करीब मोहाली के सेक्टर-79 स्थित उसकी रिहायश पर पहुंच गई थी। इसके बाद पनेसर और उसकी पत्नी से कई घंटे पूछताछ की गई। शाम 4 बजे के करीब ईडी की टीमों ने जांच पूरी की। ईडी की टीमें यहां से करीब चार बैग, जिसमें इलेक्ट्रानिक डिवाइस और दस्तावेज थे, साथ ले गई। ईडी की टीमों के जाने के तुरंत बाद ही पनेसर घर से बाहर आया, उसने मुंह पर मास्क डाला हुआ था और अपनी कार में सवार होकर कहीं चला गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पनेसर ने सेक्टर-79 और सेक्टर-38 में किराये पर मकान लिए हुए हैं। उधर, ईडी की टीमों ने इस छापेमारी संबंधी किसी के साथ कोई भी बात साझा नहीं की है। बता दें पनेसर की पत्नी प्रीति पनेसर भी पूर्व मिस इंडिया युगांडा, गायिका और अभिनेत्री है। सोने की चोरी अप्रैल 2023 में हुई थी, जिसमें टोरंटो के पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कारगो कांप्लेक्स में 400 किलोग्राम की 6600 सोने की छड़ी और 25 लाख डॉलर की विदेशी मुद्रा चोरी की गई थी। यह घटना उस समय घटी थी जब ज्यूरिख से आई एक फ्लाइट से सामान उतारा जा रहा था। सिमरनप्रीत पनेसर उस समय बनाडा के ब्रैम्पटन में रह रहा था। लूट के बाद वह कनाडा छोड़कर भारत आ गया था। हालांकि जून 2024 में उसके वकीलों के माध्यम से खबर आई थी कि वह आत्म समर्पण कर देगा, पर ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed