{"_id":"681fa397bfe0ecc8b20cb20e","slug":"e-auction-of-purab-premium-apartment-flats-started-again-mohali-news-c-71-1-spkl1025-128911-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: फिर से शुरू हुई पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट के फ्लैटों की ई-नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: फिर से शुरू हुई पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट के फ्लैटों की ई-नीलामी
विज्ञापन
मोहाली। दो बार असफल होने के बाद गमाडा ने फिर से सेक्टर-88 स्थित बहु चर्चित प्रोजेक्ट पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट के फ्लैटों की ई-नीलामी शुरू कर दी है। शनिवार से पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट के 227 फ्लैट्स की ई-नीलामी शुरू कर दी है। यह 19 मई तक चलेगी। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी (गमाडा) की तरफ से सेक्टर-88 स्थित पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट की एक बार फिर से ई-ऑक्शन खोल दी है। इससे पहले दो बार पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट की नीलामी फ्लॉप हो चुकी थी।
सितंबर 2023 में गमाडा ने 550 फ्लैट्स नीलामी के लिए रखे थे, लेकिन इस दौरान केवल 313 लोगों ने ही आवेदन किया था। बाकी के फ्लैट्स में लोगों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी, लेकिन अब गमाडा द्वारा तीसरी बार पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट में टाइप-1, 2 और 3 कैटेगरी के 227 फ्लैट्स ई-ऑक्शन के लिए रखे हैं। इनकी कीमत 60 लाख से लेकर 1.12 करोड़ रुपये रखी गई है। फ्लैट्स को तीन वर्गों में बांटा गया है। इसमें एक बीएचके जिसकी रिजर्व कीमत 60 लाख, टूबीएचके (सर्वेंट रूम के साथ) 89 लाख रुपये और तीन बीएचके (सर्वेंट रूम के साथ) 1.12 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।
इनमें से एक बीएचके और टू बीएचके के लिए आवेदक के लिए पांच लाख रुपये और तीन बीएचके के लिए साढ़े सात लाख रुपये पात्रता शुल्क भरना होगा। गमाडा से मिली जानकारी के अनुसार ई-आक्शन में फ्लैट प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को तुंरत 10 प्रतिशत रकम जमा करवानी होगी। इसके बाद गमाडा के नियम के अनुसार 25 प्रतिशत रकम देने के बाद फ्लैट का कब्जा दिया जाएगा।