फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dumping ground to be built on the banks of Patiala's Rao, danger of flood in Nayagaon

Mohali News: पटियाला की राव के किनारे बनेगा डंपिंग ग्राउंड, नयागांव में बाढ़ का खतरा

Sun, 16 Jul 2023 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Dumping ground to be built on the banks of Patiala's Rao, danger of flood in Nayagaon
नयागांव। विकास नगर के पास पटियाला की राव नदी के किनारे परिषद डंपिंग ग्राउंड बनाने जा रही है। इसे लेकर इलाके के रहने वाले लोगों को पटियाला की राव नदी की चौड़ाई कम होने के साथ बाढ़ आने के खतरे का डर भी सताने लगा है। लोगों का कहना है कि पटियाला की राव नदी के किनारे डंपिंग ग्राउंड बनाने के बजाय इसकी चौड़ाई बढ़ानी चाहिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रधान बलविंदर कौर की अध्यक्षता में नगर परिषद की बैठक रखी गई थी। इसमें शहर के विकास के लिए प्रस्ताव रखे गए थे। बैठक में नियमों को ताक पर रखकर कई महिला पार्षदों के पति भी बैठक में शामिल हुए थे जिनके द्वारा नियमों को दरकिनार करके प्रस्ताव पास किए गए। इनके द्वारा गलियों सड़कों, गलियों, नालियों के लिए लगभग सात करोड़ के प्रस्तावों पर असहमति जताई और पहले पिछले कामों को करने के लिए कहा गया। वहीं, विकास नगर के पास पटियाला की राव नदी के किनारे डंपिंग ग्राउंड बनाने का सर्वसम्मति से पार्षदों के पतियों ने पास किया। इसे लेकर अब दो सरकारी विभाग आमने-सामने आ गए हैं। वही, विकास नगर के लोगों का कहना है कि नगर परिषद का यह फैसला गलत है क्योंकि पहले से ही नदी के किनारों पर भू-माफिया द्वारा कब्जा कर इसकी चौड़ाई कम कर दी गई है जिसे लेकर लोग चिंतित हैं और ऊपर से नगर परिषद द्वारा पटियाला की राव नदी के किनारे डंपिंग ग्राउंड बनाने के फैसले से उनकी चिंता और बढ़ा दी है। इससे नदी की चौड़ाई तो कम होगी। इसके साथ ही इलाके में पटियाला की राव नदी का पानी आसपास के इलाकों में जा सकता है। उनका कहना है कि पिछली बरसात की शुरुआती मानसून में हुई वर्षा के दौरान पटियाला की राव का रौद्र रूप देखकर इलाका वासी सहमे हुए हैं। ऐसे में नगर परिषद को पटियाला की राव नदी के किनारे किनारों से अवैध कब्जे को हटाने के बजाय वह खुद ही पटियाला की राव नदी खुद ही किनारों पर कूड़ा फेंक कर डंपिंग ग्राउंड बनाकर भू-माफिया को शह देने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed