{"_id":"682792105e83a09a4104b1c9","slug":"due-to-tyre-burst-the-speeding-car-went-out-of-control-and-hit-the-pillar-of-the-flyover-mohali-news-c-71-1-spkl1025-129117-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: टायर फटने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर के पिलर से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: टायर फटने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर के पिलर से टकराई
विज्ञापन
जीरकपुर। वीरवार रात करीब 1:30 बजे एक तेज रफ्तार कार पटियाला चौक के पास प्रीत कॉलोनी के सामने फ्लाईओवर के पिलर के साथ टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। समय पर कार के एयरबैग खुलने से कार में सवार चार युवकों को कोई गंभीर चोट नहीं लगी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात को करीब 1:30 बजे एक कार (पीबी 08 डीसी 8899) चंडीगढ़ की तरफ से अंबाला की तरफ जा रही थी। इस कार की रफ्तार बहुत तेज थी। जब यह कार पटियाला चौंक के पास बने पेट्रोल पंप से आगे पहुंची तो अगला टायर फट जाने के कारण अनियंत्रित हो गई। यह बड़े जोर से फ्लाईओवर के नीचे पिलर के साथ टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि कार के एयरबैग खुल गए जिसके चलते कार में सवार चार युवकों को कोई गंभीर चोटें नहीं लगी। मामूली घायल चार लोगों को राहगीरों की मदद से स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इस दुर्घटना के संबंध में जानकारी लोगों ने थाना जीरकपुर में दी।।
कार दुर्घटना के संबंध में हमें रात को 1:30 बजे सूचना मिली थी। उस कार में चार युवक सवार थे, जिन्हें कोई गंभीर चोटे नहीं लगी है। हमने मामले में केस दर्ज किया है। - गगनदीप सिंह, प्रभारी, थाना जीरकपुर