फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Due to roadside street vendors, there seems to be a jam, passersby are getting upset

सड़क किनारे लगी रेहड़ी-फड़ी की वजह से लगता है जाम, राहगीर हो रहे परेशान

Thu, 03 Feb 2022 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Due to roadside street vendors, there seems to be a jam, passersby are getting upset
जीरकपुर। शहर में सड़क किनारे लगने वाली रेहड़ी-फड़ी से राहगीर परेशान हो चुके हैं। इसका नगर काउंसिल जीरकपुर के पास कोई भी स्थायी हल नहीं है, या फिर यूं कहा जाए कि नगर काउंसिल इन रेहड़ियों को हटाने में नाकाम साबित हो रही है। शहर में कुछ अहम रोड ऐसे हैं जहां से हजारों की संख्या में वाहन और राहगीरों का आना-जाना लगा रहता है। भले इन रेहड़ियों पर लोगों की जरूरत का समान मिलता है लेकिन यदि इन रेहड़ियों के लिए कोई स्ट्रीट वेडिंग पॉलिसी बनाकर कोई जगह निर्धारित की जाए तो लोगों के साथ रेहड़ी-फड़ी वालों को भी फायदा हो सकता है। क्योंकि रेहड़ी-फड़ी वालों के बताए अनुसार नगर काउंसिल के ही कुछ कर्मचारी उनसे अवैध तरीके से रिश्वत के तौर पर पैसे वसूलते हैं। रेहड़ी-फड़ी वालों का कहना है कि अगर उनके लिए कोई जगह स्थायी तौर पर बना दी जाएगी तो उन्हें ऐसे सड़कों पर भटकना नहीं पड़ेगा और लोगों को भी परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा स्थानीय लोग यहां शाम के समय लगने वाले जाम से परेशान हैं। इसकी शिकायत लोग करते रहते हैं। लोगों की शिकायत के बाद भले ही नगर काउंसिल एक दो दिन अभियान चलाकर रेहड़ियों को हटा देती है। पर कुछ दिनों बाद वही रेहडियां लगने लगती हैं।
विज्ञापन

इन जगहों पर लगता है जाम, और यह है इसका हल
जीरकपुर की आबादी करीब साढ़े चार लाख हो गई है और छोटे से शहर में जाम लगना स्वाभाविक सी बात है। लेकिन सड़क किनारे लगने वाली रेहड़ी-फड़ी इस जाम को दोगुना कर देती हैं। कोहिनूर ढाबे से नगर काउंसिल की ओर जाती रोड पर और उसकी दूसरी ओर कोहिनूर ढाबे से लोहगढ़ को जाने वाले रोड पर रेहड़ियों की भरमार है। इसके अलावा वीआईपी रोड, पटियाला रोड से लोहगढ़ को जाने वाले सिगमा चौक के नजदीक भी रेहड़ियों फड़ियों की भरमार है। वहीं लोगों ने इसके लिए अपने सुझाव भी पेश किए हैं कि इनके लिए अलग से जगह दी जाए जिससे वह सड़क किनारे खड़े न हों। अगर जगह नहीं भी दी जाती तो कम से कम उनके लिए कोई समय तय किया जाए, जिससे लोग उस समय में इस रास्ते से निकलने के बजाय किसी ओर रास्ते से निकलें। वहीं कुछ लोगोें ने इन्हें अलग से जगह देने की बात कही है।
विज्ञापन

टीम भेजकर रेहड़ियां हटवाएंगे
लोगों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हमेशा रेहड़ी-फड़ी वालों को सड़क किनारे से हटाया जाता है। सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी जाती है। फिलहाल हमारी टीम चुनाव के चलते व्यस्त चल रही है। फिर भी समय निकालकर टीम को भेजकर रेहड़ियां हटवा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गिरीश वर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर काउंसिल, जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed