{"_id":"5e25d20e8ebc3e4b5a781326","slug":"dsp-atul-soni-s-wife-gave-new-statement-mohali-news-pkl363779545","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसपी 'सिंघम' के केस में आया नया मोड़, हलफनामे में पत्नी ने पुलिस पर लगाए ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसपी 'सिंघम' के केस में आया नया मोड़, हलफनामे में पत्नी ने पुलिस पर लगाए ये आरोप
Tue, 21 Jan 2020 09:49 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 09:49 AM IST
विज्ञापन
डीएसपी अतुल सोनी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएसपी अतुल सोनी द्वारा पत्नी पर गोली चलाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पत्नी ने सोमवार को एक हलफनामा (एफिडेविट) पुलिस के सीनियर अधिकारियों को भेजा है। इसमें उन्होंने फायरिंग की कहानी को झूठा बताया है। उनका कहना है कि एफआईआर में पुलिस ने खुद ही मनगढ़ंत कहानी रची है।
विज्ञापन
वहीं पुलिस का कहना है कि अतुल सोनी ने फायर करने के लिए जिस पिस्तौल का प्रयोग किया गया था, वह अवैध है। वहीं, उसमें से एक गोली भी चली है। उसका खोल मौके से बरामद किया गया है। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। नियमों के मुताबिक पुलिस द्वारा इस केस में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक डीएसपी अतुल सोनी की पत्नी सुनीता सोनी ने सोमवार को हलफनामे की कॉपी मोहाली के एसएसपी कुलदीप सिंह चहल और डीएसपी सिटी-दो रमनदीप सिंह को भेजी। इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि उनका वकील भी थाने में जाकर हलफनामे की कॉपी जमा करवा आए हैं।
विज्ञापन
सुनीता सोनी ने अपने हलफनामे में कहा है कि उसने जब मामले की एफआईआर देखी तब उसे पता चला कि उसमें गोली चलाने की बात लिखी हुई है। उसने बताया कि जब उसका और उसके पति का विवाद हुआ था तो उस समय उनकी बेटी ने पुलिस को फोन कर बुलाया था। इस दौरान उन्होंने घरेलू हिंसा संबंधी बात कही थी। वहीं शिकायत भी न तो उन्होंने लिखी और न ही शिकायत को उन्होंने और न ही उनकी बेटी ने पढ़ा था। गोली वाली कहानी पुलिस ने खुद रच दी।
थाना फेज-आठ के एसएचओ शिवदीप सिंह बराड़ ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल से एक खोल और एक पिस्तौल बरामद की है जो अवैध है। वहीं, हथियार की जांच में यह बात भी साफ हुई है कि उसमें से एक गोली चली है। जब उनसे हलफनामे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी तक ऐसा कोई हलफनामा प्राप्त नहीं हुआ है। बता दें कि पुलिस ने डीएसपी अतुल सोनी को उनकी पत्नी की शिकायत पर इरादा-ए-कत्ल, मारपीट, घरेलू हिंसा व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।