फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   DSP-1 Sukhnaz Singh held press conference in arrest of BJP leader Tajinder Bagga 

पंजाब पुलिस की सफाई: तजिंदर बग्गा के परिजनों ने कार्रवाई में डाला विघ्न, कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई कार्रवाई

Fri, 06 May 2022 09:46 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 06 May 2022 09:46 PM IST
सार

डीएसपी सिटी-1 सुखनाज सिंह ने बताया कि तजिंदर को पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्हें गिरफ्तार किए जाने की पूरी कार्रवाई का बाकायदा वीडियो तैयार किया गया है। परिवार द्वारा पंजाब पुलिस पर लगाए सभी आरोप निराधार हैं।

विज्ञापन
DSP-1 Sukhnaz Singh held press conference in arrest of BJP leader Tajinder Bagga 
Tajinder Bagga - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी में हुए घटनाक्रम के बीच शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे डीएसपी-1 सुखनाज सिंह ने पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को बताया कि भाजपा नेता बग्गा के खिलाफ कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत ही की गई है। इस दौरान कानूनी कार्रवाई में परिजनों ने विघ्न डालने की कोशिश की।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पंजाब स्टेट साइबर पुलिस स्टेशन ने दिल्ली वासी तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ आईपीसी की धारा-153ए और 505 के तहत एफआईआर नंबर-18/22 दर्ज की थी। वहीं इस केस की जांच में शामिल होने के लिए उन्हें पांच बार नोटिस भेजा था, लेकिन हर बार उनकी तरफ से जांच में शामिल न होने का कोई न कोई कारण भेजा गया था। केस की जांच को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार सुबह के समय पुलिस पार्टी उनके दिल्ली स्थित घर में गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी तो दूसरी पार्टी इस विषय में दिल्ली पुलिस को सूचित करने के लिए संबंधित थाने में पहुंची थी। इसके बाद उन्हें वहां से गिरफ्तार कर मोहाली लाया जा रहा था लेकिन इस बीच रास्ते में जिला कुरुक्षेत्र में पुलिस अधिकारियों के इस काफिले को हरियाणा पुलिस ने रोक दिया। इसे लेकर पंजाब पुलिस के आलाधिकारी हरियाणा पुलिस के आलाधिकारियों से इस विषय में चर्चा कर रहे हैं। केस व तजिंदर को गिरफ्तार किए जाने से संबंधित सभी तरह के दस्तावेज हरियाणा पुलिस के अधिकारियों को भेजे जा रहे हैं। 

विज्ञापन

परिवार के साथ नहीं किया धक्का

डीएसपी सिटी-1 सुखनाज सिंह ने बताया कि तजिंदर को पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्हें गिरफ्तार किए जाने की पूरी कार्रवाई का बाकायदा वीडियो तैयार किया गया है। परिवार द्वारा पंजाब पुलिस पर लगाए सभी आरोप निराधार हैं। इतना जरूर है कि परिवार ने कानूनी कार्रवाई में दखल देने का प्रयास किया था, जिसे लेकर 112 पर कॉल करके इस बात की जानकारी संबंधित पुलिस थाने को दी गई है। इसके साथ ही पंजाब पुलिस की इस कार्रवाई की जानकारी को लेकर संबंधित थाना पुलिस को सूचना देने के दूसरी लिए पार्टी गई थी लेकिन उनके सदस्यों से हमारा संपर्क नहीं हो रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed