फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Drunk son kills his father by hitting bricks

नशेड़ी बेटे ने ईटें मार मार कर अपने पिता की हत्या कर दी

Fri, 14 Feb 2020 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Drunk son kills his father by hitting bricks
खरड़। एक कलयुगी और नशेड़ी बेटे ने बुधवार की रात अपने पिता की ही ईटें मार मारकर हत्या कर डाली। आरोपी बेटा पिता पर तब तक ईटें उठाकर मारता रहा, जब तक उसका सिर पूरी तरह कुचल कर जमीन से नहीं चिपक गया। यह घिनौनी वारदात मुंडी-खरड़ हाईवे पर श्री गुरुद्वारा साहिब के नजदीक वार्ड नंबर-1 में मकान नंबर-611 में हुई है। पुलिस ने आरोपी रिंकू को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार यह वारदात बुधवार रात 9 बजे की है। मृतक हंसराज के दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनमें दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। जबकि उनकी पत्नी की कई साल पहले मौत हो चुकी है। हंसराज दिहाड़ीदार राजमिस्त्री था और मजदूरी करता था। उसके दोनों बेटे रिंकू और सोनू उसके साथ ही रहते हैं। हंसराज का बड़ा बेटा रिंकू नशेड़ी है और कोई काम नहीं करता है। जबकि छोटा बेटा 18 साल का सोनू अपने पिता की तरह मेहनत मजदूरी करता है। हंसराज बड़े बेटे रिंकू को कोई काम नहीं करने की वजह से उसे रोजाना काम करने के लिए टोकता था। बुधवार की रात भी उसने रिंकू को नशा नहीं करने और कामकाज करने के लिए कहा तो रिंकू ने घर के अंदर ही एक कोने में रखी ईटें उठाकर अपने पिता पर मारनी शुरू कर दी। ईटों के वार से हंसराज जमीन पर गिर गया तो रिंकू ने उसके सिर को निशाना बनाकर उस पर लगातार ईंटें मारता रहा और हंसराज का सिर कुचल डाला। इससे हंसराज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लेकिन नशेड़ी रिंकू हंसराज के मरने के बाद भी उस पर ईटों से वार करता रहा। जब रात को 10 बजे हंसराज का दूसरा बेटा सोनू मजदूरी करके वापिस घर लौटा तो देखा कि घर का मेन गेट बंद किया हुआ था। वह जैसे ही गेट खोलकर घर के अंदर गया तो देखा कि उसके बड़े भाई रिंकू के हाथ में खून से सनी ईंट थी और पास ही ईटों के ढे़र के नीचे उसके पिता हंसराज लहूलुहान हालत में दबा हुआ था। उनके सिर और मुंह से खून बह रहा था। इस सब देखकर वह बुरी तरह घबरा गया और तुरंत घर से बाहर निकलकर अपने पड़ोसी हरमनप्रीत सिंह को सारी जानकारी दी। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल खरड़ भेज दी है। पुलिस ने आरोपी रिंकू को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा-302 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन- पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रिंकू।
फोटो नंबर- 13 खरड़-फोटो नंबर 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed