फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Drugs worth Rs 19 crore recovered from gangster Lavish Grover's flat

Mohali News: गैंगस्टर लविश ग्रोवर के फ्लैट से 19 करोड़ का ड्रग्स बरामद

Tue, 25 Mar 2025 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Drugs worth Rs 19 crore recovered from gangster Lavish Grover's flat
मोहाली/ जीरकपुर। 21 मार्च को गांव सिंघपुरा के पास शिवा होम्स में पुलिस मुठभेड़ में घायल लविश ग्रोवर उर्फ लवी के दूसरे फ्लैट से पुलिस ने 19 करोड़ 64 लाख 19 हजार 952 रुपये की ड्रग्स बरामद की है। पुलिस को लविश ग्रोवर के दूसरे फ्लैट नंबर-9ए से इंजेक्शन, टैबलेट, प्रिंटिंग सामग्री, नशा भरने की मशीनरी के रूप में कथित एलोपैथिक दवाइयां, ड्रग्स की भारी मात्रा बरामद हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने फ्लैट से एनाबॉलिक स्टेरॉयड की कुल 1 लाख 53 हजार 316 शीशियां और 1 लाख 24 हजार 600 गोलियां जब्त की हैं। पुलिस ने परीक्षण और विश्लेषण के लिए आठ नमूने भी लिए हैं। आरोपी लविश ग्रोवर और गुरप्रीत सिंह 21 मार्च से जीरकपुर पुलिस की हिरासत में हैं। पुलिस ने इस फ्लैट में ड्रग कंट्रोल ऑफिसर जयजय कार सिंह और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में छापा मारा था। ड्रग्स की र
विज्ञापन

लुधियाना निवासी वांछित गैंगस्टर लविश ग्रोवर को 21 मार्च की देर रात जीरकपुर स्थित एक हाउसिंग सोसाइटी में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने देर शाम करीब साढ़े 8 बजे तस्करों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। मुहिम के तहत सिंघपुरा गांव से लगती सोसाइटी शिवा होम्स में चेकिंग करने गई थी। सूचना मिली थी कि एक गैंगस्टर जिसके खिलाफ पंजाब के अलग-अलग थानों में कई संगीन मामले दर्ज हैं, वह फ्लैट नंबर-12 में छिपा हुआ है। मुठभेड़ में जांघ में गोली लगने से वह घायल हो गया था। एसपी ने बताया कि लविश ग्रोवर के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed